अलग राज्य बनाने में सक्रिय योगदान देने वाले नोमेन किस्कू का धारोफट्टा में शुक्रवार के तड़के निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। उनके निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा में शोक की लहर दौड़ गई है। झामुमो के गोड्डा जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश हांसदा, केंद्रीय समिति सदस्य सहित कई नेता आदिवासी रीति से उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल थे।