पोड़ैयाहाट: हरियारी गांव में शॉर्ट सर्किट से घर में आग, लाखों का नुकसान, जनसहयोग से पाया गया काबू
शॉर्ट सर्किट से हरियारी के तालामोय किस्कू के घर में शुक्रवार को आग लग गई जिससे लाखों के नुकसान का अनुमान है। पीड़िता के पड़ोसी सह गोड्डा भाजपा St मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील टुडू ने बताया कि घटना के वक्त घर में कोई भी पुरुष सदस्य नहीं था। करुण पुकार सुनकर ग्रामीण जुटे और काफी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। पीड़िता को फिलहाल पचास किलो चावल की मदद की गई है।