चीर नदी के तट पर बसे पोड़ैयाहाट के प्रसिद्ध शिव मंदिर गुड़मेश्वर धाम में महा शिवरात्रि की तैयारियां शनिवार की शाम तक अंतिम चरण में पहुंच चुकी थी।रविवार की शाम आकर्षक और भव्य बारात निकाली जाएगी। बारात में छद्म रूप धारण किए भगवान भोलेनाथ और देवताओं के साथ भूत- प्रेत, राक्षस ,यक्ष ,गंधर्व,किन्नर आदि भी देखने को मिलेंगे।