शादी की नियत से बहला फुसलाकर पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र से नाबालिग को एक युवक द्वारा भगा ले जाने का मामला सामने आया है।इसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि लड़की के पिता ने आवेदन देकर बिहार के बांका जिला के दरवे पट्टी निवासी सन्नी कुमार को आरोपी बनाया है।सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।