डीसी ,एसपी के साथ गोड्डा के कई बड़े अधिकारियों ने शनिवार को सुंदर पहाड़ी के बाद सिंदरी पंचायत की तीन गांवों में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया।मास पाड़ा , बड़ा सवाई टुंडी तथा रतना पाड़ा गांवों में जिले के प्रायः सभी शीर्ष अधिकारी पहुंचे थे।शिक्षा,स्वास्थ्य,मनरेगा,सड़क,कृषि,पेयजल आदि विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया।