सतना नगर निगम का बड़ा एक्शन! 6 हजार से ज्यादा बड़े बकायादारों को थमाया गया नोटिस, 15 दिन में टैक्स नहीं भरा तो होगी कुर्की और सीलिंग।
"मध्य प्रदेश के सतना जिले में नगर निगम अब टैक्स चोरों और लंबे समय से बकायादारों के खिलाफ पूरी तरह सख्त हो गया है। नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर शहर के उन 6 हजार से अधिक आवासीय, व्यावसायिक, शैक्षणिक और शासकीय संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिन पर 50 हजार रुपये से ज्यादा का संपत्तिकर (Property Tax) बकाया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक इन सभी पर कुल 54 करोड़ 83 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर बकाया राशि जमा नहीं की जाती है, तो संपत्तियों की सीलिंग और कुर्की जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। करदाताओं की सुविधा के लिए सभी पांचों जोन कार्यालयों में विशेष काउंटर बनाए गए हैं।"
#Satna #SatnaMunicipalCorporation #SatnaNews #MPNews #MadhyaPradeshNews