जिला कृषि स्थाई समिति की बैठक में वर्ष 2026-27 की विभागीय योजनाओं के लक्ष्यों का किया गया अनुमोदन
---
जिला पंचायत टीकमगढ़ के सभा कक्ष में आज जिला कृषि स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत की कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री छत्रपाल सिंह जी उर्फ छोट राजा ने की।
बैठक में सदस्य श्री हदेश कुशवाहा एवं सदस्य श्रीमती अंजना जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों का अनुमोदन किया गया।
इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष में संबंधित विभागों की कार्ययोजना एवं विभागीय योजनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।.
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Nov 19, 2026