फिरोजाबाद: जनशिकायतों के निस्तारण में SSP की नई पहल, पुलिस ने मौके पर जाकर 28 शिकायतों का किया समाधान
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनशिकायतों के तेज, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फिरोजाबाद पुलिस ने बड़ी पहल की है।
अभियान के तहत दिनांक 12-09-2026 को जनपद के सभी थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 28 शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया गया। इस अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को बनाया गया है।
इस विशेष अभियान में सभी क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में रोज कम से कम एक स्थान पर और थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर शिकायतकर्ता के घर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। दोनों पक्षों का फीडबैक लेकर शिकायत का समाधान किया जा रहा है।
इस पहल से अब शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत के लिए बार-बार थाने या पुलिस ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, उनकी समस्या का समाधान उनके घर पर ही बेहतर तरीके से हो सकेगा।
#FirozabadPolice #SSP_Firozabad #AdityaLanghe #IGRS #JanShikayat #MoukeParNistaran #FirozabadNews #UPPolice #ShikayatSamadhan #FirozabadViral #DDMNews #JantaKiSewa #UPP #GoodGovernance