फिरोजाबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड निस्तारण, 1,84,298 वादों का हुआ निपटारा, 15.42 करोड़ का समझौता
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशन में जनपद न्यायालय फिरोजाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। शुभारंभ जनपद न्यायाधीश डॉ० बब्बू सारंग ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अरविन्द कुमार सिंह, MACT पीठासीन अधिकारी महेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, अपर जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल, एसपी नगर रवि शंकर प्रसाद सहित अनेक न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
जनपद न्यायाधीश बब्बू सारंग ने कहा कि लोक अदालत न्याय को आमजन के निकट लाने का प्रभावी माध्यम है, जहाँ आपसी सहमति से त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान होता है।
इस लोक अदालत में कुल 1,84,298 वादों का निस्तारण हुआ, जिसमें कुल 15,42,23,508 रुपये की अर्थदण्ड और समझौता राशि रही। इसमें परिवार न्यायालय के 116 वाद, MACT के 64 वादों में 4.54 करोड़ का समझौता, राजस्व न्यायालयों के 48,714 वाद, बैंक के 1909 वादों में 10.17 करोड़ का सेटलमेंट और अन्य विभागों के 1,22,587 वादों का निस्तारण शामिल है।
कार्यक्रम का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री योगेश शिवा ने किया और नोडल अधिकारी देव दत्त ने आभार व्यक्त किया।
#NationalLokAdalat #FirozabadCourt #DistrictJudge #BabbuSarang #FirozabadNews #LegalServices #LokAdalat2026 #FirozabadJudiciary #DM_Firozabad #SSP_Firozabad #UPNews #MACT #FamilyCourt #Settlement #DDMNews #FirozabadViral #NyaySabkeLiye