Public App Logo
Profile Picture

DDM News

@kashmirsinghfzd
3405Followers
65Following
फिरोजाबाद: जैन मंदिर के सामने निर्माण कार्य में लापरवाही, साइकिल सवार घायल

फिरोजाबाद। जैन मंदिर के सामने चल रहे निर्माण कार्य में लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आज एक साइकिल सवार वहां से गुजर रहा था तभी ऊपर से एक पाइप नीचे गिर गया।

इस घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मनीष के रूप में हुई है। उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय पास में मौजूद एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी बाल-बाल बचा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य कर रही टीम मौके से चली गई और अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर तुरंत जांच कराई जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
-
-
-
-

<nis:link nis:type=tag nis:id=firozabad nis:value=Firozabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=firozabadnews nis:value=FirozabadNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jainmandir nis:value=JainMandir nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingfirozabad nis:value=BreakingFirozabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadsafety nis:value=RoadSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nagarnigam nis:value=NagarNigam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=accidentfirozabad nis:value=AccidentFirozabad nis:enabled=true nis:link/>
 @FirozabadNagarNigam @FirozabadPolice
फिरोजाबाद: 10 साल से जलभराव से त्रस्त सैलई की गली, प्रार्थना पत्र देकर धरने की दी चेतावनी

फिरोजाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर 1 सैलई रविदास नगर की राकेश पानी वालों के सामने वाली गली पिछले 10 वर्षों से बदहाली का शिकार है।

वरिष्ठ समाजसेवी रोशन गौतम के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने आज नगर आयुक्त प्रशांत नागर को ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में बताया गया कि गली मुख्य मार्ग से करीब 10 फीट नीची होने के कारण पूरे क्षेत्र का गंदा पानी यहीं जमा हो जाता है। वर्तमान में गली का पानी हरा हो चुका है और उसमें कचरा व कीड़े-मकोड़े पनप रहे हैं। साथ ही गली में प्रकाश व्यवस्था भी नहीं है।

वरिष्ठ समाजसेवी रोशन गौतम के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापनों में कहा गया है कि यदि जल्द गली का निर्माण और प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई तो 10 अगस्त 2026 को सामूहिक धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल की जाएगी।

लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि समस्या का समय रहते समाधान कराया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
-
-
-
-

<nis:link nis:type=tag nis:id=firozabad nis:value=Firozabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=firozabadnagarnigam nis:value=FirozabadNagarNigam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=prashantnagar nis:value=PrashantNagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roshangautam nis:value=RoshanGautam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ward1 nis:value=Ward1 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sailai nis:value=Sailai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ravidasnagar nis:value=RavidasNagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadproblem nis:value=RoadProblem nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dharnakichetavni nis:value=DharnakiChetavni nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=firozabadnews nis:value=FirozabadNews nis:enabled=true nis:link/>

---
फिरोजाबाद जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत माह अगस्त का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 5 अगस्त से 18 अगस्त तक उचित दर दुकानों के माध्यम से कराया जाएगा।

अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 21 किग्रा गेहूं एवं 14 किग्रा चावल (कुल 35 किग्रा) तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किग्रा गेहूं एवं 2 किग्रा चावल (कुल 5 किग्रा) निःशुल्क वितरित किया जाएगा। वितरण कार्य नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न होगा। 18 अगस्त 2026 को मोबाइल ओटीपी के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण से खाद्यान्न प्राप्त न कर पाने वाले उपभोक्ताओं को भी वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पात्र कार्डधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में अपनी उचित दर की दुकान से नियमानुसार निःशुल्क खाद्यान्न अवश्य प्राप्त करें।
Video 3
नाबालिग ने लगाया तीन युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप,आम के बाग में बकरी चराने गई थी नाबालिग।

नाबालिग को आम के बाग में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप।

पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला। 

पुलिस का कहना- पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
वर्चस्व की लड़ाई पहुंची स्कूल छुट्टी के बाद स्कूल के बाहर छात्रों के बीच मारपीट,श्रावस्ती पुलिस मौके पर।
फिरोजाबाद: कोटला रोड पर चनौरा पुल के पास दो वाहनों में टक्कर, एक व्यक्ति घायल

फिरोजाबाद। सोमवार कोटला रोड स्थित नए हाईवे पर चनौरा पुल के समीप एक ब्लैक स्कॉर्पियो और बाइक के बीच टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार गलत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा।

लोगों से अपील है कि हाईवे पर यातायात नियमों का पालन करें और सावधानी से वाहन चलाएं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=firozabad nis:value=Firozabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=firozabadnews nis:value=FirozabadNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kotlaroad nis:value=KotlaRoad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chanorapul nis:value=ChanoraPul nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadsafety nis:value=RoadSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drivesafe nis:value=DriveSafe nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trafficupdate nis:value=TrafficUpdate nis:enabled=true nis:link/>

---
फिरोजाबाद: श्रावण मास के पहले सोमवार से पहले नगर आयुक्त ने किया कावड़ मार्गों का निरीक्षण

फिरोजाबाद। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को ध्यान में रखते हुए आज नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने शहर के प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने मां कैला देवी मंदिर मार्ग, दुर्गा नगर स्थित शिव मंदिर मार्ग, जलेसर रोड और सांती रोड स्थित कावड़ मार्ग का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास में शिव मंदिरों के आसपास, संपर्क मार्गों और कावड़ यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई की उच्च स्तरीय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सफाई में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

नगर निगम की टीम को निर्देश दिए गए हैं कि कावड़ मार्गों पर नियमित सफाई, पानी के छिड़काव और लाइटिंग की व्यवस्था समय से पूरी कर ली जाए।
.
.
.
.

<nis:link nis:type=tag nis:id=firozabad nis:value=Firozabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nagaraayukt nis:value=NagarAayukt nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=prashantnagar nis:value=PrashantNagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sawan2026 nis:value=Sawan2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kanwaryatra nis:value=KanwarYatra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=firozabadnagarnigam nis:value=FirozabadNagarNigam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shivmandir nis:value=ShivMandir nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kailadevimandir nis:value=KailaDeviMandir nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/>

---
फिरोजाबाद में हुई घटना के बाद गाड़ी को रोड से एक तरफ करती जनता पुलिस मौके पर।
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रही प्रेग्नेंट महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया दिया जन्म। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने पहुंचकर स्वास्थ्य की ली जानकारी और दी शुभकामनाएं कहा पुलिस आपके साथ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने दोनों बच्चों का नाम गणेश और कार्तिकेय रखा है।
उत्तर प्रदेश में चार अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार आदेश हुआ जारी।
जीवित पत्नी का ही श्राद्ध व पिंडदान और वायरल किया वीडियो, पीड़िता सदमे में 

फिरोजाबाद । सुहागनगरी के थाना लाइनपार क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। यहाँ पारिवारिक कलह और कानूनी कार्रवाई से बौखलाए एक पति ने अपनी जीवित पत्नी का पूरे कर्मकांड के साथ श्राद्ध और पिंडदान कर दिया। इतना ही नहीं, सिरफिरे पति ने इस कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया, जिससे पीड़िता को गहरा मानसिक सदमा लगा है।

वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी पति अपनी जीवित पत्नी का नाम लेकर बाकायदा पंडित/मंत्रोच्चार की तर्ज पर पूरी विधि-विधान से पिंडदान और श्राद्ध कर्म करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।

पीड़िता का आरोप है कि, उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग काफी समय से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। प्रताड़ना से तंग आकर जब विवाद बढ़ा, तो पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस शिकायत से नाराज और बौखलाए पति ने बदले की नीयत से खौफनाक और अजीबोगरीब कदम उठाते हुए अपनी ही जीवित पत्नी को 'मृत' मानकर उसका श्राद्ध रच डाला और वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और मामला सामने आने के बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस से गुहार लगाई। मामले की गंभीरता और पीड़िता के मानसिक उत्पीड़न को देखते हुए थाना लाइनपार पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति व संबंधितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

"पारिवारिक विवाद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी जीवित महिला का सामाजिक व मानसिक रूप से इस तरह उत्पीड़न करना कानूनन और नैतिक रूप से गंभीर अपराध है। जिला प्रशासन को ऐसे मामलों में त्वरित दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए ताकि समाज में कोई अन्य व्यक्ति ऐसी ओछी हरकत करने की हिम्मत न करे।"
इलाहाबाद हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति पहुंचीं सहारनपुर......!!

जज मंजू रानी चौहान का जिला जज, DM अरविंद कुमार चौहान ने किया स्वागत।

अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति के समक्ष रखीं अहम मांगें।

वाहनों की पार्किंग, नए चैंबर निर्माण का किया आग्रह।

न्यायिक व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर चर्चा।
फिरोजाबाद: जर्जर अम्बेडकर भवन के जीर्णोद्धार की मांग

फिरोजाबाद की नई बस्ती स्थित अम्बेडकर भवन की हालत जर्जर होने के कारण समाज में चिंता का माहौल है। 

भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव प्रबन्ध समिति (रजि.) ने समाज कल्याण अधिकारी को पत्र सौंपकर भवन के मरम्मत और विकास कार्य कराने की मांग की है।

समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, सचिव बबलू केडी जाटव और कोषाध्यक्ष एड0 आनन्द गौतम ने कहा कि भवन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापित है और हर वर्ष 14 अप्रैल को हजारों लोग जयंती मनाने आते हैं। जर्जर हालत के कारण कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।

पत्र में अनुरोध किया गया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा अम्बेडकर पार्क एवं भवन के निर्माण/मरम्मत का कार्य शीघ्र कराया जाए। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी महोदय को भी भेजी गई है।

आपकी राय क्या है? क्या सरकार को इस पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए? कमेंट में बताएं 👇

<nis:link nis:type=tag nis:id=firozabadnews nis:value=FirozabadNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ambedkarbhawan nis:value=AmbedkarBhawan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaibhim nis:value=JaiBhim nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samajkalyanvibhag nis:value=SamajKalyanVibhag nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upgovernment nis:value=UPGovernment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drambedkar nis:value=DrAmbedkar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=firozabad nis:value=Firozabad nis:enabled=true nis:link/>

---
एक महिला ने अपनी ही मां पर जबरन देह व्यापार में धकेलने और कथित रूप से एक लाख रुपये लेकर शादी कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पति के साथ पहुंचकर थाने में शिकायत दर्ज कराई पुलिस जांच में जुटी।
सरकारी अस्पताल के"स्टाफ रूम में मिली शराब की बोतलें" - वायरल वीडियो के बाद हड़कंप।

इटावा के बकेवर स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय का वीडियो वायरल। वीडियो में अस्पताल के स्टाफ रूम में खाली शराब की बोतलें और पानी की बोतलें दिखाई दे रही हैं

कर्मचारियों का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान आराम के लिए बना कमरा नंबर 10 को एक ईएमओ डॉक्टर निजी आवास की तरह इस्तेमाल कर रहे थे।

अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने माना कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा - "संबंधित चिकित्सक को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया जाएगा और पूरे प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।"

<nis:link nis:type=tag nis:id=etawah nis:value=Etawah nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bakawar nis:value=Bakawar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uphealth nis:value=UPHealth nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drsandeepgulati nis:value=DrSandeepGulati nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hospitallaparwahi nis:value=HospitalLaparwahi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=50shaiyahospital nis:value=50ShaiyaHospital nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmofficeup nis:value=CMOfficeUP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthdepartment nis:value=HealthDepartment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>

---
रामपुर समाजवादी पार्टी की नेता नीलम यादव द्वारा जौहर यूनिवर्सिटी को दिए गए नोटिस को वापस लिए जाने की मांग को लेकर बिना अनुमति गांधी समाधि स्थल पर धरना देने का प्रयास किया गया।

सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा नीलम यादव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना कोतवाली लाया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें जमानत भरवाकर रिहा कर दिया गया।
फिरोजाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। 

कोटला रोड स्थित Fit & Move Physiotherapy & Rehabilitation Centre का भव्य उद्घाटन आज एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग, चिकित्सक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

फिरोजाबाद के रसना गार्डन, एनएच-2 के पास स्थित Fit & Move Physiotherapy & Rehabilitation Centre का शुभारंभ एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद द्वारा फीता काटकर किया गया।

यह सेंटर फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां मरीजों को न्यूरो, ऑर्थोपेडिक, स्पोर्ट्स इंजरी, पोस्ट-ऑपरेटिव रिहैबिलिटेशन, सर्वाइकल और कमर दर्द सहित विभिन्न समस्याओं के लिए विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

सेंटर का संचालन डॉ. फुरकान अकील (पीटी) और डॉ. शायस्ता खान (पीटी) द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में आए अतिथियों ने सेंटर की आधुनिक सुविधाओं की सराहना की और इसे शहर के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल बताया।
नगीना तहसील में बच्चों को देख भड़की डीएम दी कड़ी चेतावनी!" 

"सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 40 शिकायतें, 3 का मौके पर निस्तारण।  
लेकिन सबसे बड़ा हंगामा हुआ हॉकी मैदान की शिकायत पर!  
स्काउट-गाइड के बच्चे शिकायत लेकर पहुंचे तो DM साहिबा भड़क गईं।  
बोलीं - 'बच्चों को तहसील लाना उनके भविष्य से खिलवाड़ है।'  
प्रिंसिपल को चेतावनी देकर छोड़ दिया। आगे गलती पर होगी कार्रवाई!"

---

<nis:link nis:type=tag nis:id=bijnor nis:value=Bijnor nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nagina nis:value=Nagina nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmjasjitkaur nis:value=DMJasjitKaur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spabhishekjha nis:value=SPAbhishekJha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tahseelsamadhandiwas nis:value=TahseelSamadhanDiwas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kanwaryatra2026 nis:value=KanwarYatra2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bijnorpolice nis:value=BijnorPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
"फिरोजाबाद: गंदे पानी में बर्तन धोने को मजबूर बच्चे, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप"

फिरोजाबाद अरांव ब्लॉक में कंपोजिट विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल परिसर में भारी जलभराव के कारण गंदा पानी भरा है और उसी दूषित पानी में बच्चे बर्तन धो रहे हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे गंदे पानी के संपर्क में आने से बच्चों को डायरिया, टाइफाइड, हेपेटाइटिस और स्किन इंफेक्शन जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल में तुरंत जल निकासी, साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था की जाए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=firozabad nis:value=Firozabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aranv nis:value=Aranv nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=compositeschool nis:value=CompositeSchool nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=schoolnews nis:value=SchoolNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmofirozabad nis:value=CMOFirozabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bsafirozabad nis:value=BSAFirozabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmfirozabad nis:value=DMFirozabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=childsafety nis:value=ChildSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhbharat nis:value=SwachhBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nhmup nis:value=NHMUP nis:enabled=true nis:link/>

---
सावन के पावन अवसर पर मंदिर परिसर से एक अनोखा और आस्था से भरा दृश्य सामने आया है। यहाँ एक नंदी (बैल) को मंदिर के मुख्य द्वार पर पूर्णतः शांत और श्रद्धा भाव में खड़े देखा गया। मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस क्षण को अपने कैमरों में कैद किया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है 
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sawanspecial nis:value=SawanSpecial nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=devotionalnews nis:value=DevotionalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahadev nis:value=Mahadev nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newscoverage nis:value=NewsCoverage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sawan2026 nis:value=Sawan2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shivmandir nis:value=ShivMandir nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnews nis:value=ViralNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spiritual nis:value=Spiritual nis:enabled=true nis:link/>
फिरोजाबाद SSP आदित्य लांगे का बयान | कांवड़ यात्रा-2026 कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुगम बनाना हमार लक्ष्य।

जय भोले 🙏

<nis:link nis:type=tag nis:id=kanwaryatra2026 nis:value=KanwarYatra2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sspadityalange nis:value=SSPAdityaLange nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=firozabadpolice nis:value=FirozabadPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shikohabad nis:value=Shikohabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=etachauraha nis:value=EtaChauraha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=safekanwaryatra nis:value=SafeKanwarYatra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harharmahadev nis:value=HarHarMahadev nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bholekebhakt nis:value=BholeKeBhakt nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=firozabadnews nis:value=FirozabadNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policebite nis:value=PoliceBite nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trafficupdate nis:value=TrafficUpdate nis:enabled=true nis:link/>

---
फिरोजाबाद गंदगी के बीच में बैठकर बात करने बैठा यह व्यक्ति आप भी कभी ऐसे बैठकर बाते करते है या करते थे।
मेरे सभी मित्रो का स्वागत है एक एक ले लो।
फिरोजाबाद के वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र कुमार सिंह जिला संवाददाता नेटवर्क 10 न्यूज़
को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।

धर्मेंद्र सिंह अपने सरल स्वभाव, निष्ठा और मेहनत से सभी के प्रिय हैं। 
हेल्थगार्ड आर.ओ. सिस्टम्स के संचालक के साथ-साथ 
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष, 
संस्कार भारती ब्रजप्रांत के कार्यकारणी सदस्य 
और जिला उपभोक्ता न्यायालय फिरोजाबाद के मध्यस्थ के रूप में 
पत्रकारिता में अपना योगदान दे रहे हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और इसी तरह सबका स्नेह व आशीर्वाद पाते रहें।

आप सभी से अनुरोध है कि जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दें 💐

<nis:link nis:type=tag nis:id=happybirthday nis:value=HappyBirthday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dharmendrakumarsingh nis:value=DharmendraKumarSingh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=firozabad nis:value=Firozabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=फिरोजाबाद nis:value=फिरोजाबाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पत्रकार nis:value=पत्रकार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthguardro nis:value=HealthguardRO nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=network10news nis:value=Network10News nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्रामीणपत्रकारएसोसिएशन nis:value=ग्रामीणपत्रकारएसोसिएशन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=संस्कारभारती nis:value=संस्कारभारती nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जन्मदिनमुबारक nis:value=जन्मदिनमुबारक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=firozabadnews nis:value=FirozabadNews nis:enabled=true nis:link/>