वायरल वीडियो: लोनी विधायक के हवाले से कथित विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर के हवाले से कथित तौर पर कहा जा रहा है कि "देश में रहना है तो..." जैसे शब्द कहे गए।
वायरल वीडियो में कथित तौर पर सुनाई दे रहा है कि उन्होंने वंदे मातरम और जय श्री राम को लेकर टिप्पणी की और अंत में कहा कि "जो हमने कहा वही कानून है।"
हालांकि इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की शक्ल और आवाज विधायक से मिलती-जुलती बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर है। DDM News इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
#ViralVideo #Loni #GhaziabadNews #NandKishorGurjar #SocialMediaViral #KathitBayan #UPPolitics #LoniVidhayak #DDMNews #FactCheck #ViralNews