फिरोजाबाद: MG कन्या महाविद्यालय में भव्य रोजगार मेले का आयोजन, 18 कंपनियों ने किया प्रतिभाग, 378 युवाओं को मिला रोजगार
फिरोजाबाद। महात्मा गांधी कॉलेज कन्या महाविद्यालय परिसर में सेवायोजन विभाग, कॉलेज प्रबंधन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय भव्य रोजगार मेला एवं करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा और विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
रोजगार मेले में 913 युवाओं ने ऑफलाइन और 568 ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। मेले में 18 कंपनियों ने प्रतिभाग किया जिसमें से 378 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विधायक मनीष असीजा ने कहा कि युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने के लिए सेवायोजन विभाग सेतु का काम कर रहा है। एक ट्रिलियन इकोनामी के लक्ष्य में युवाओं का योगदान सबसे अहम है।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, कठोर परिश्रम और समर्पण ही सफलता दिलाता है। उन्होंने बेटियों के उत्साहवर्धन करते हुए अभिभावकों से अपील की कि बेटियों को शिक्षा और प्रगति के समान अवसर दें।
#RojgarMela #FirozabadRojgarMela #MGCollege #ManishAsija #DM_Firozabad #SantoshKumarSharma #SevayojanVibhag #JobFair #CareerCounselling #FirozabadNews #YuvaRojgar #378Selected #DDMNews #FirozabadViral #UPJobs #KanyaMahavidyalaya