असम में इंसानियत की मिसाल, हाथी के गले में फंसा टायर वन विभाग ने निकाला
गोलाघाट, असम। जंगल में लावारिस पड़ा एक टायर जंगली हाथी के लिए मुसीबत बन गया। खेलते-खेलते हाथी ने सूंड से टायर उठाया और वो उसके गले में फंस गया। घंटों तक हाथी दर्द से तड़पता रहा।
सूचना पर वन विभाग की टीम हरकत में आई और शाम के समय हाथी को ट्रैंक्विलाइज कर कई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बड़ी सावधानी से टायर को काटकर अलग किया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान हाथी को कोई चोट नहीं आई।
अधिकारियों ने बताया कि टायर निकालने के बाद हाथी को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल में कचरा न फेंके। #AssamNews #Golaghat #ElephantRescue #ForestDepartment #Wildlife #ViralVideo #Elephant #Humanity #Assam #RescueOperation #DDMNews