फिरोजाबाद: ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 61 ऑटो के चालान, 6 ई-रिक्शा और 2 ऑटो सीज, चौराहे अतिक्रमण मुक्त
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।
अभियान के दौरान जैन मंदिर, आसफाबाद चौराहा, एटा चौराहा शिकोहाबाद, सुभाष चौराहा शिकोहाबाद और टूंडला चौराहा पर सड़क के दोनों ओर 50 मीटर के दायरे में लगे अतिक्रमण को हटवाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। ऑटो, ई-रिक्शा और ठेलों के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित कर उन्हें वहीं खड़ा करने के निर्देश दिए गए।
नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए मानक से अधिक सवारी बैठाकर चल रहे 61 ऑटो के चालान किए गए और 2 ऑटो को सीज किया गया। नाबालिग बच्चों द्वारा ई-रिक्शा चलाने पर 6 ई-रिक्शा सीज कर चेतावनी दी गई। साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में एक स्विफ्ट डिजायर कार को भी सीज किया गया।
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं, वाहन निर्धारित स्थान पर ही खड़े करें और नाबालिगों को वाहन न चलाने दें। #FirozabadTrafficPolice #FirozabadTraffic #SSP_Firozabad #TrafficAbhiyan #AutoChallan #ERickshawSeized #AtikramanMukt #JainMandir #AsfabadChauraha #Shikohabad #TundlaChauraha #DrinkAndDrive #MVAct #FirozabadNews #DDMNews #FirozabadViral #TrafficRules