बांसवाड़ा जिला परिषद चुनाव में 43 सीटों पर 212 नामांकन दाखिल, अंतिम दिन कलेक्ट्री में उमड़ी भीड़, 28 अक्टूबर को होगा मतदान
बांसवाड़ा। जिला परिषद चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 43 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार दोपहर 3 बजे संपन्न हुई। अंतिम दिन 80 नामांकन प्राप्त हुए, जबकि पूरी प्रक्रिया में कुल 212 नामांकन दाखिल किए गए। अंतिम समय तक कलेक्ट्री परिसर में उम्मीदवारों और समर्थकों की भीड़ रही। वार्ड 32 से रूपसिंह ने समय सीमा समाप्त होने से एक मिनट पहले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव के अनुसार, शनिवार सुबह 11 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी। बांसवाड़ा में 28 अक्टूबर को मतदान होगा।
#Banswara #BanswaraNews #RajasthanNews #ZilaParishadElection