पंचायती राज चुनाव 2026: प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा, संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
प्रतापगढ़। पंचायती राज संस्थान चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए जिला कलक्टर शुभम चौधरी और एसपी विशाल जांगीड़ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटरों को पाबंद करने, वारंटों की तामील तथा अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों का शत-प्रतिशत निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने गश्त, फ्लैग मार्च और निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया। जिला कलक्टर ने मतदान केंद्रों पर बिजली, प्रकाश और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#Prata