राजकोट में ज्वेलर्स कर्मचारी की हत्या कर 1.5 करोड़ की लूट, उदयपुर पुलिस ने 8 घंटे में दो शातिर बदमाशों को दबोचा
उदयपुर। गुजरात के राजकोट में ज्वेलर्स दुकान पर लूट और कारीगर की हत्या कर फरार हुए दो आरोपियों को उदयपुर पुलिस ने महज 8 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। 15 अक्टूबर को तीन हथियारबंद बदमाशों ने राजकोट में तान्वी गोल्ड ज्वेलर्स पर फायरिंग कर कारीगर लालजी लवजी की हत्या कर दी थी। बदमाश करीब एक किलो सोना और तीन किलो चांदी लूटकर फरार हुए। नाकाबंदी के दौरान सुखेर और बड़गांव थाना पुलिस ने संदिग्ध कार रोककर तलाशी ली। आरोपियों के जूते से 900 ग्राम सोना और कार से तीन किलो चांदी बरामद हुई।
#UdaipurPolice #RajkotRobbery #RajasthanPolice #UdaipurNews #RajkotNews