बांसवाड़ा कलेक्ट्री में चुनावी गहमागहमी, भाजपा-कांग्रेस और BAP नेताओं की मौजूदगी में प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
बांसवाड़ा। जिला परिषद चुनाव के नामांकन के दौरान कलेक्ट्री में उम्मीदवारों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। भाजपा, कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू मईड़ा, राजेश कटारा, कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह बामणिया, पूर्व सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी और BAP नेता हेमंत राणा भी मौजूद रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष यदुनाथ सिंह चुंडावत ने गनोड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 से जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी।
#Banswara #BanswaraNews #RajasthanNews #ZilaParishadElection #PanchayatiRajElection BJP Congress BAP