डूंगरपुर में 180 रुपए के विवाद पर ट्रक चालक ने ढाबे में घुसाया कंटेनर, होटल का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के लेहणा गांव में खाने के 180 रुपए के विवाद में ट्रक चालक ने कथित तौर पर कंटेनर ढाबे में घुसा दिया। टक्कर से होटल का अगला हिस्सा, दीवारें और फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। होटल संचालक धनपाल लबाना के अनुसार, भुगतान को लेकर चालक और कर्मचारियों में विवाद हुआ था। आरोप है कि चालक कुछ देर बाद कंटेनर लेकर वापस लौटा और ढाबे में घुसा दिया। चालक के शराब के नशे में होने का भी आरोप है। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#DungarpurNews #Bichhiwara #RajasthanNews #BreakingNews #TruckDriver