ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो से अधिक अवैध गांजे के पौधे सहित आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वासुवा गांव में दबिश दी। मौके पर एक खेत में अवैध रूप से उगाए गए 25 किलो 345 ग्राम हरे, गीले और बीजयुक्त गांजे के पौधे बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी डूंगर पिता नंदलाल ननोमा (उम्र 62 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
#Dungarpur #RajasthanPolice #OperationTrinetr #NDPSAct #CrimeNews
Dungarpur, Dungarpur | Oct 15, 2026