उदयपुर में सफाई ठेकेदारों पर महापौर पारस सिंघवी सख्त, बोले- व्यवस्था सुधारें या काम छोड़ें, लापरवाही पर ब्लैकलिस्ट होंगे
उदयपुर। नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने सफाई ठेकेदारों की बैठक लेकर शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि व्यवस्था सुधारें या काम छोड़ दें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सफाई की गुणवत्ता के आधार पर ही बिलों का भुगतान किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वाले ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने और ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी गई। निगम में शामिल सीसारमा, बड़गांव, बेदला, सुखेर, भुवाणा सहित क्षेत्रों में विशेष सफाई के निर्देश दिए। महापौर ने झीलों, उद्यानों की सफाई और अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए।
#UdaipurNews #ParasSinghvi #UdaipurMunicipalCorporation #CleanlinessDrive #UdaipurCity