पोड़ैयाहाट: भारतीय जनता पार्टी ने पोड़ैयाहाट सीएचसी में मुआवजे, दोषियों पर प्राथमिकी और व्यवस्था सुधार की मांग को लेकर दिया धरना
मुआवजे ,दोषियों पर प्राथमिकी और व्यवस्था में सुधार की मांग को ले शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट में धरना दिया।धरना में पीड़ित इस्माइल अंसारी के साथ भाजपा नेता सुभाष यादव, देवेंद्र नाथ सिंह, सुशील टुडू आशीष यादव आदि बैठे थे।बताते चले की इस्माइल अंसारी की पत्नी को आज बच्चा हुआ था जिसकी कुछ घंटे के अंदर मौत हो गई थी।