कनवास: देवली मांजी पुलिस ने शांति भंग के आरोप में चार व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Sep 30, 2026 कनवास उपखण्ड क्षेत्र के देवलीमांझी थाना पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चार व्यक्तियों को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार मामले में कुलदीप, धनपाल, मुरली और उमेश को शांति भंग के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126, 170 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।