प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा
................................................
सबका सम्मान, जीवन आसान लक्ष्य के तहत चरुईपर एवं चंडासी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन
दोनों पंचायतों में प्राप्त सभी 8 आवेदनों का किया गया त्वरित निष्पादन, ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर मिली सरकारी योजनाओं की सुविधा
बिहारशरीफ (नालंदा), 03 नवम्बर 2026 : ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रखंड नूरसराय की ग्राम पंचायत राज चरुईपर एवं ग्राम पंचायत राज चंडासी में विभिन्न विभागों के समन्वय से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान ग्रामीणों से विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। चरुईपर पंचायत में राजस्व विभाग के 2, मनरेगा के 1 तथा पंचायती राज विभाग का 1 आवेदन प्राप्त हुआ। वहीं, चंडासी पंचायत में भी राजस्व विभाग के 2, मनरेगा के 1 तथा पंचायती राज विभाग का 1 आवेदन प्राप्त हुआ।
इस प्रकार दोनों पंचायतों में कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका त्वरित निष्पादन कर दिया गया।
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पंचायत स्तर पर ही सुविधा उपलब्ध कराई गई।
इस पहल का उद्देश्य प्रशासन एवं ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, सरकारी सेवाओं को सुगम बनाना तथा आम नागरिकों को अनावश्यक भाग-दौड़ से राहत दिलाना है।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Nov 3, 2026