प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, नालन्दा।
...................................................
आदर्श ग्राम योजना के तहत 33 ग्रामों के ग्राम विकास योजनाओं (VDP) की हुई समीक्षा
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में VDP में आवश्यक सुधार हेतु दिए गए निर्देश
आज दिनांक - 02.11.2026 को जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला स्तरीय (PM-AJAY) योजना मूल्यांकन-सह-अभिसरण समिति (PACC), नालन्दा की अध्यक्षता में आदर्श ग्राम योजना के तहत ग्राम सभा से अनुमोदित VDP का जिला स्तरीय (PM-AJAY) योजना मूल्यांकन - सह-अभिसरण समिति (PACC) से अनुमोदन हेतु बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, नालन्दा द्वारा योजना के तहत चयनित कुल 93 ग्राम में से 33 ग्राम का ड्राफ्ट VDP समिति के समक्ष रखा गया। समीक्षोपरान्त जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला स्तरीय (PM-AJAY) योजना मूल्यांकन-सह-अभिसरण समिति (PACC), नालन्दा द्वारा VDP में आवश्यक सुधार हेतु निदेश दिये गये। तत्पश्चात् बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
4 views | Nalanda, Bihar | Nov 2, 2026