Public App Logo
Profile Picture

Nalanda District Administration

@dpronalanda
2670Followers
2Following
प्रेस विज्ञप्ति 
स्थान : नालंदा दिनांक : 06 अक्टूबर 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग, विधि-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष फोकस
• पूजा एवं विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्णतः रोक 
• ⁠अवैध चंदा वसूली नहीं होनी चाहिए
• ⁠पूजा एवं विसर्जन जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्णतः रोक 
• ⁠सभी पूजा पंडालों एवं आयोजन स्थलों पर प्रभावी पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश 

राजगीर। आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था के संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने को लेकर राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (RICC), राजगीर के सभागार में जिलाधिकारी नालंदा श्रीमती उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नालंदा श्री हृदयकांत की संयुक्त अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त सुश्री सारा अशरफ, अपर समाहर्ता सहित जिला एवं अनुमंडल स्तर के पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक में प्रखंडवार दुर्गा पूजा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। पूजा पंडालों की संख्या, लाइसेंस निर्गमन, शांति समिति की बैठक, पूजा समितियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय, विसर्जन मार्ग एवं घाटों की व्यवस्था सहित विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली गई।

बैठक में प्रत्येक पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा, अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, महिला-पुरुष के लिए अलग प्रवेश/निकास एवं कतार, आवश्यक सूचना-पट्ट तथा अन्य सुरक्षा मानकों की चेकलिस्ट के आधार पर जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बड़े पंडालों में पूजा समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का सत्यापन भी सुनिश्चित करने को कहा गया।
सभी पूजा पंडालों को नियमानुसार लाइसेंस देने तथा लाइसेंस जारी करते समय ही विसर्जन जुलूस के रूट का निर्धारण करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष को संयुक्त रूप से रूट का सत्यापन करने तथा लाइसेंस की शर्तों को पूजा समितियों एवं स्वयंसेवकों को स्पष्ट रूप से समझाने को कहा गया, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे।
विसर्जन स्थलों एवं घाटों का निरीक्षण कर खतरनाक तथा अधिक गहराई वाले स्थानों को चिह्नित करने, आवश्यकतानुसार समतलीकरण, प्रकाश, बैरिकेडिंग एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विसर्जन के दौरान भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए पर्याप्त आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने को कहा गया।
पूजा एवं विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे तथा हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश दिया गया। नियमों का उल्लंघन होने पर नियमानुसार प्राथमिकी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही चंदा वसूली जैसी गतिविधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण रखने का निर्देश दिया गया।
सोशल मीडिया अथवा व्हाट्सऐप समूहों में भ्रामक, आपत्तिजनक या तथ्यहीन संदेश प्रसारित होने पर तत्काल कार्रवाई करने तथा अफवाहों के प्रसार को रोकने का निर्देश दिया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समुचित निगरानी, अग्निशमन वाहन एवं अन्य प्रशासनिक संसाधनों को तैयार रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष एवं वरीय पदाधिकारियों को देने को कहा गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सभी पदाधिकारी पूरी सजगता, सक्रियता एवं टीम भावना के साथ कार्य करें। तैयारी में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए। मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन तक सुरक्षा, सुविधा एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित पदाधिकारी तत्काल सक्रिय होकर वरीय पदाधिकारियों को सूचित करें। पूजा अवधि में प्राप्त होने वाले प्रत्येक फोन कॉल को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूजा के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की सक्रियता अत्यंत महत्वपूर्ण है। संवेदनशीलता का आकलन करते समय पूर्व की घटनाओं एवं स्थानीय परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा जाए और उसी अनुरूप तैयारी की जाए। उन्होंने लाइसेंस निर्गमन से पूर्व सभी आवश्यक बिंदुओं की जांच चेकलिस्ट के माध्यम से करने तथा रूट एवं अन्य व्यवस्थाओं को पहले से स्पष्ट रखने का निर्देश दिया, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की भ्रम या असमंजस की स्थिति उत्पन्न न हो।

बैठक के अंत में सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों, विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का पूर्व से सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों एवं विसर्जन मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन तक लगातार निगरानी रखी जाए। किसी भी अप्रिय स्थिति अथवा सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्रभावी समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Press Information Bureau - PIB,  Government of India 
Bihar Police
प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा।
...................................................

जॉब कैम्प में 50 युवाओं ने लिया भाग, 33 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहारशरीफ (नालंदा), 06 अक्टूबर 2026: युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय, नालंदा द्वारा आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को संयुक्त श्रम भवन, प्रखंड परिसर, बिहारशरीफ में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया गया।

जॉब कैम्प में निजी क्षेत्र की नियोजक संस्था DHAMMA STAFFING SERVICES ने भाग लिया। रोजगार के इच्छुक कुल 50 युवाओं ने जॉब कैम्प में हिस्सा लिया, जिनमें से चयन प्रक्रिया के उपरांत 33 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

जिला नियोजनालय द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए इस प्रकार के जॉब कैम्प का नियमित रूप से आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
बिहार कौशल विकास मिशन
प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, नालन्दा
...................................................

 गोरौर पंचायत में लगा सहयोग शिविर, 35 मामलों का मौके पर ही हुआ निष्पादन

 ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं की जानकारी के साथ विभागीय सेवाओं का मिला लाभ

बिहारशरीफ (नालन्दा), 06 अक्टूबर 2026: ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजगीर प्रखंड की गोरौर पंचायत में आज सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

 शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर का नेतृत्व श्री राजीव रंजन कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, नालन्दा ने किया।

उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए। सभी 35 आवेदनों का शिविर के दौरान ही शत-प्रतिशत निष्पादन किया गया।

 इससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों में पंचायती राज विभाग से सर्वाधिक 15, आवास से 07, बैंक से 06, भूमि से 02, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से 02 तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, शिक्षा एवं पेंशन से 01-01 आवेदन शामिल रहे।

सहयोग शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। 

इस अवसर पर प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान एवं सरकारी सेवाओं को आमजन के निकट पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया। शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन होने से ग्रामीणों को त्वरित राहत मिली। 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Social Welfare Department, Government of Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
प्रेस विज्ञप्ति 
नालंदा।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय नालन्दा।
................................................

 दिव्यांगजनों के लिए विशेष तकनीकी मरम्मती शिविर का आयोजन

13 दिव्यांगजनों की बैट्री चालित ट्राईसाईकिल की तकनीकी मरम्मती की गई

बिहारशरीफ नालंदा, 06 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना (सम्बल) के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सुगम एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 06.10.2026 को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, नालंदा में विशेष तकनीकी मरम्मती शिविर का आयोजन किया गया।

सुश्री प्राची रिया, वरीय उप समाहर्ता-सह-सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, नालंदा ने बताया कि दिव्यांगजनों को बैटरी चालित तीन पहिया साइकिल एवं सहायक उपकरणों के उपयोग में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रत्येक तीन माह पर तकनीकी मरम्मति शिविर का आयोजन किया जाता है।

शिविर में बिहारशरीफ अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के लाभुक दिव्यांगजनों की बैट्री चालित ट्राईसाईकिल एवं सहायक उपकरणों की तकनीकी जांच एवं आवश्यक मरम्मती की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

इस विशेष शिविर के दौरान कुल 13 दिव्यांगजनों की बैट्री चालित ट्राईसाईकिल की तकनीकी मरम्मती की गई। 

मरम्मती की सुविधा मिलने से लाभुकों को आवागमन में सुविधा होगी तथा वे दैनिक जीवन के कार्यों को अधिक सुगमता एवं आत्मनिर्भरता के साथ कर सकेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। ऐसे विशेष शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को उनके उपयोग में आने वाले सहायक उपकरणों की मरम्मती एवं आवश्यक तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Social Welfare Department, Government of Bihar
राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत जिला आयुष समिति नालंदा के द्वारा आज दिनांक 06/10/2026 को आयुर्विद्या पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के माध्यम से जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी नालंदा की अध्यक्षता में   लोकप्रिय उच्च विद्यालय,सारे   एवं मध्य  विद्यालय,सारे में आयुर्विद्या स्वास्थ्य कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक किया गया.

 इस कार्यक्रम में दिनचर्या, ऋतुचर्या, रोगों का निदान, आहार, विहार, योग, प्राणायाम के बारे में सविस्तार बताया गया।इसमें आयुर्वेदिक होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही योग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ,कर्मचारी एवं समस्त छात्र-छात्राओं का सहयोग प्राप्त हुआ। 

अंत में सधन्यवाद कार्यक्रम का समापन औषधीय पौधा वितरण एवं पौधारोपण के साथ संपन्न किया गया।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Health Department 
Bihar Education Department
प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, नालन्दा।
.....................................................

 सहयोग शिविर में 28 आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन 

 डुमरांवा पंचायत में ग्रामीणों को मिला त्वरित समाधान, विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

बिहारशरीफ (नालन्दा), 06 अक्टूबर 2026: आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लोगों तक उनके द्वार पर पहुंचाने के उद्देश्य से आज बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमरांवा में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

नगर आयुक्त, नगर निगम बिहारशरीफ, श्री कृत्यानंद रंजन के नेतृत्व में आयोजित इस सहयोग शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका त्वरित कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया गया।

 विभागवार प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों का विवरण
ग्रामीण विकास विभाग (PMAY) – 03 आवेदन, मनरेगा – 04 आवेदन, जीविका – 04 आवेदन,कृषि विभाग – 06 आवेदन, सामाजिक सुरक्षा कोषांग – 05 आवेदन, पंचायती राज विभाग – 02 आवेदन, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान – 04 आवेदन प्राप्त हुए।

इस प्रकार विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल 28 आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन शिविर के दौरान ही किया गया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री कृत्यानंद रंजन ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्त करना है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी सेवाएं एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सहज, पारदर्शी एवं त्वरित तरीके से पहुंचे।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से प्रशासन एवं आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने में भी सहयोग शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। उनके द्वारा ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आवश्यक सेवाएं एवं समाधान उपलब्ध कराया गया। ग्रामीणों ने शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं की जानकारी मिलने पर संतोष व्यक्त किया।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Sharif Nagar Nigam
जिलाधिकारी ने जन-सुनवाई में 36 फरियादियों की समस्याएं सुनीं
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
सेवा का संकल्प, स्वास्थ्य केंद्रों का कायाकल्प! 

‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तहत कटिहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ कायाकल्प। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य संस्थानों के बेहतर रखरखाव और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Samrat Choudhary 
<nis:link nis:type=tag nis:id=kayakalpabhiyan nis:value=KayakalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
नागरिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा 06 अक्टूबर को न्यू पुनाईचक, पटना में स्थापित आपातकालीन सायरन प्रणाली का तकनीकी परीक्षण किया जाएगा।

दोपहर 1:00 से 2:00 बजे के बीच सायरन बजाया जाएगा। आमजन से अपील है कि घबराएं नहीं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यह केवल तकनीकी परीक्षण है।

Samrat Choudhary 
Disaster Management Department Govt. of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=publicsafety nis:value=PublicSafety nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=disastermanagement nis:value=DisasterManagement nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार के सरकारी विद्यालयों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल स्कूल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने का माध्यम बन रहे हैं।

Samrat Choudhary 
<nis:link nis:type=tag nis:id=modelschool nis:value=ModelSchool nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
निवेश की राह आसान, औद्योगिक विकास को नई गति।

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार में निवेश की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए रिवैम्प्ड सिंगल विंडो क्लीयरेंस पोर्टल लॉन्च किया गया है। अब निवेशकों को 9 विभागों की 62 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।

Samrat Choudhary 
Industries Department, Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=easeofdoingbusiness nis:value=EaseOfDoingBusiness nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=Samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
Samrat Choudhary 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Video 12
Video 13
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों के लिए राहत का माध्यम बन रही है। घरों पर सोलर पैनल लगने से बिजली बिल का बोझ कम हो रहा है।

Samrat Choudhary 
Energy Department, Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=pmsuryaghar nis:value=PMSuryaGhar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=solarenergy nis:value=SolarEnergy nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुगम बनाने, समुचित स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था हेतु स्थल चिन्हित करने तथा वेंडिंग जोन के निर्माण से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श हेतु आज दिनांक 05/10/2026 को श्रीमती आईशा शाहीन, माननीया उपमहापौर, बिहारशरीफ एवं श्री कृत्यानंद रंजन, नगर आयुक्त, बिहारशरीफ की संयुक्त अध्यक्षता में बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी के सभागार में बैठक आयोजित की गई।

उक्त बैठक में श्री शम्स रज़ा, उप नगर आयुक्त; श्री संजय कुमार आजाद, सदस्य, सशक्त स्थायी समिति; जिला परिवहन पदाधिकारी, नालन्दा; पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), नालन्दा; अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, नालन्दा; श्री मन्ना यादव, माननीय वार्ड पार्षद-सह-अध्यक्ष, नालन्दा जिला टेम्पो चालक संघ, बिहारशरीफ; नालन्दा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष; श्री साकेश कुमार एवं श्री त्रिपुरारी शरण संजय, नगर प्रबंधक तथा अमीन सहित संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने एवं वेंडिंग जोन के सुव्यवस्थित विकास को लेकर आवश्यक सुझावों एवं प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Sharif Nagar Nigam
प्रेस विज्ञप्ति
स्थान : नालंदा
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालन्दा
..................................................

 जिलाधिकारी ने जन-सुनवाई में 36 फरियादियों की समस्याएं सुनीं

जन-शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता

बिहारशरीफ (नालंदा), 05 अक्टूबर 2026 : जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने आज आयोजित जन-सुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे 36 फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।

उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले की नियमानुसार जाँच कर त्वरित, निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जन-सुनवाई के दौरान भूमि पर दखल-कब्जा एवं मालगुजारी रसीद निर्गत कराने, शहीद के पैतृक ग्राम में उनके नाम से शहीद द्वार का निर्माण एवं विद्यालय का नामकरण, वृद्धावस्था पेंशन चालू कराने एवं बकाया पेंशन के भुगतान, धान की फसल को जहरीला पदार्थ डालकर नष्ट करने, मकान का ताला तोड़ने एवं साक्ष्य मिटाने, भूमि विवाद, विद्युत बिल में सुधार तथा बेन प्रखंड के ऑट पंचायत के वार्ड संख्या-06 में नल-जल योजना से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से प्राप्त हुईं।

भूमि पर दखल-कब्जा एवं मालगुजारी रसीद से संबंधित शिकायतों के निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया गया।

शहीद के नाम से पैतृक ग्राम में शहीद द्वार के निर्माण एवं विद्यालय का नामकरण से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, नालंदा को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

वृद्धावस्था पेंशन चालू कराने एवं पाँच माह के बकाया पेंशन भुगतान से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नालंदा को निर्देशित किया गया।

धान की फसल को जहरीला पदार्थ डालकर नष्ट करने से संबंधित शिकायत के निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा को जाँच एवं आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

मकान का ताला तोड़ने, साक्ष्य मिटाने एवं भूमि विवाद से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता, हिलसा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

विद्युत बिल से संबंधित समस्या के समाधान हेतु कार्यपालक अभियंता, विद्युत (ग्रामीण), बिहारशरीफ को निर्देशित किया गया।

वहीं, बेन प्रखंड के ऑट पंचायत के वार्ड संख्या-06 में नल-जल योजना से संबंधित शिकायत के निवारण हेतु कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, बिहारशरीफ को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जन-सुनवाई में प्राप्त शिकायतों को केवल सुनने तक सीमित न रखा जाए। प्रत्येक शिकायत की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए नियमानुसार निष्पक्ष जाँच, गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Press Information Bureau - PIB,  Government of India 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar 
Social Welfare Department, Government of Bihar 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Energy Department, Bihar 
Rural Development Department, Government of Bihar
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित आवासन, नावों की व्यवस्था, कम्युनिटी किचन के माध्यम से निःशुल्क भोजन तथा दुर्गम क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Samrat Choudhary 
Disaster Management Department Govt. of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharflood nis:value=BiharFlood nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
Video 18
Video 19
Video 20
बापू टावर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, संघर्ष, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को समर्पित एक विशेष स्मारक है। आधुनिक तकनीक और आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से यहाँ गांधीजी के विचारों, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और उनके आदर्शों को करीब से जानने का अवसर मिलता है।

Samrat Choudhary 
<nis:link nis:type=tag nis:id=baputower nis:value=BapuTower nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को 'सहयोग कार्यक्रम' का आयोजन किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

शिकायत दर्ज करने के लिए विजिट करें - Sahyog.bihar.gov.in या अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए डायल करें 1100 

Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sahyogkarykram nis:value=SahyogKarykram nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
स्वच्छता ही सेवा 2026 | बिहारशरीफ नगर निगम, नालन्दा

भारत सरकार के “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के अंतर्गत ‘30 दिन, 100 कार्यक्रम – सेवा संकल्प’ के तहत आज दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा आशानगर सूर्य मंदिर घाट पर विशेष जन-साफ-सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्री कौशलेंद्र कुमार, माननीय सांसद, नालन्दा; डॉ. सुनील कुमार, माननीय विधायक, बिहारशरीफ; श्रीमती आईशा शाहीन, माननीया उपमहापौर, बिहारशरीफ; श्री कृत्यानंद रंजन, नगर आयुक्त, बिहारशरीफ सहित सशक्त स्थायी समिति के माननीय सदस्य श्री धनंजय कुमार उर्फ पप्पू यादव, श्री संजय कुमार आजाद एवं श्री विनोद रविदास, श्री कुन्दन कुमार, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी, माननीय वार्ड पार्षदगण, श्री परमानन्द प्रसाद, स्वास्थ्य निरीक्षक, सफाई पर्यवेक्षकों एवं स्वच्छता कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए श्रमदान किया।

इस विशेष स्वच्छता अभियान का उद्देश्य जल निकायों एवं घाटों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के साथ-साथ आमजनों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, सहभागिता एवं जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करना है।

इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधियों एवं नगर आयुक्त द्वारा शहरवासियों से अपील की गई कि नगर निगम के साथ सहयोग करते हुए अपने घर, गली, मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय योगदान दें।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Sharif Nagar Nigam
Video 24