प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा
................................................
सहयोग शिविर के माध्यम से पावा एवं वियावानी पंचायत के ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की सुविधा
पावा में 25 में से 19 तथा वियावानी में प्राप्त सभी 21 आवेदनों का किया गया निष्पादन
बिहारशरीफ (नालंदा), 03 नवम्बर 2026 : ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ उनके पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रखंड बिहारशरीफ की ग्राम पंचायत राज पावा एवं ग्राम पंचायत राज वियावानी में विभिन्न विभागों के समन्वय से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ विभागीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने की पहल की गई।
पावा पंचायत में 25 आवेदन प्राप्त, 19 का हुआ निष्पादन
ग्राम पंचायत राज पावा में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 19 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया। शेष आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। शिविर में मनरेगा के 5, कृषि विभाग के 5, सामाजिक सुरक्षा विभाग के 5, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के 6 तथा आपूर्ति विभाग के 4 आवेदन प्राप्त हुए।
वियावानी पंचायत में सभी 21 आवेदनों का निष्पादन
वहीं, ग्राम पंचायत राज वियावानी में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित विभागों द्वारा सभी 21 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया। इनमें ग्रामीण विकास विभाग के 3, मनरेगा के 2, कृषि विभाग के 5, सामाजिक सुरक्षा विभाग के 4, पंचायती राज विभाग के 4 तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के 3 आवेदन शामिल थे।
पंचायत स्तर पर ही समस्याओं के समाधान की प्रभावी पहल
सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रखंड एवं जिला मुख्यालय का अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। इस पहल से आम नागरिकों को स्थानीय स्तर पर अपनी समस्याएं रखने, आवेदन जमा करने तथा उनका त्वरित समाधान प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।
जिला प्रशासन, नालंदा द्वारा आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने, जनसमस्याओं के समयबद्ध निष्पादन तथा प्रशासनिक सेवाओं को जनसुलभ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Department of Agriculture, Government of Bihar
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar
Nalanda, Bihar | Nov 3, 2026