प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, नालन्दा।
...................................................
जिलाधिकारी की जन-सुनवाई में 31 फरियादियों की समस्याओं पर हुई सुनवाई
बिहारशरीफ (नालंदा), 02 नवम्बर 2026 : जिला पदाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह ने आज आयोजित जन-सुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 31 फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जन-सुनवाई के दौरान मुख्य रूप से कैंसर से पीड़ित पिता का आयुष्मान भारत योजना के तहत पुनः नाम जुड़वाने एवं शीघ्र उपचार की व्यवस्था कराने, भूमि विवाद, परियोजना राजगीर खेल परिसर सह राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पहुंच पथ निर्माण हेतु अधिग्रहित की जाने वाली भूमि पर आवेदक की आपत्ति, अधूरे नाली निर्माण, उर्वरक की कालाबाजारी एवं निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री तथा जमीन पर अवैध कब्जा करने से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
कैंसर पीड़ित मरीज के आयुष्मान भारत योजना में पुनः नाम जोड़ने एवं शीघ्र समुचित इलाज सुनिश्चित कराने से संबंधित मामले में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति, नालंदा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
वहीं, परियोजना राजगीर खेल परिसर सह राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पहुंच पथ निर्माण के लिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के संबंध में आवेदक द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति के निष्पादन हेतु जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, नालंदा को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
अधूरे नाली निर्माण से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी, नालंदा को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
उर्वरक की कालाबाजारी एवं निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायतों के निष्पादन हेतु जिला कृषि पदाधिकारी, नालंदा को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इसी प्रकार, जमीन पर अवैध कब्जा एवं भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर बिहारशरीफ को संबंधित मामलों की जांच कर आवेदकों को नियमानुसार न्याय दिलाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जन-सुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Department of Agriculture, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Bihar Health Department
State Health Society, Bihar
9 views | Nalanda, Bihar | Nov 2, 2026