जमुई: कार्यक्रम आयोजित कर विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया जागरूक
जमुई: सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में गुरुवार को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिंह ने की। इस दौरान मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक जानकारी देते हुए आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूक किउत् गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने बताया कि हर साल 10 सितम्बर को पूरी दुनिया में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आत्महत्या से जुड़े सामाजिक कलंक को दूर करना और लोगों को जीवन के प्रति आशावान बनाना है। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया भर में हर साल करीब 7,27,000 लोग आत्महत्या के कारण अपनी जान गंवाते है। जिसमें 15 से 29 वर्ष के युवाओं में मृत्यु का यह तीसरा सबसे बड़ा कारण बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए टेली मानस हेल्पलाईन 14416 नंबर जारी किया गया है, जो 24 गुणा 7 मुफ्त सेवा प्रदान करता है। साथ ही राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम रणनीति शुरू की है ताकि जरूरतमंदों को समय पर परामर्श मिल सकें। वहीं एसीएमओ डा. अरविन्द कुमार ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति भावनात्मक तनाव या मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रहा है तो उसकी बात बिना किसी पूर्वाग्रह के धैर्यपूर्वक सुनें। अगर आपके आसपास कोई अचानक बहुत शांत, अकेला या चिड़चिड़ा रहने लगा है तो उससे बातचीत शुरू करें। पीड़ित व्यक्ति को परिवार, किसी भरोसेमंद दोस्त सा सीधे किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेने के लिए प्रोत्साहित करें आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डीपीएम पवन कुमार, शमीम अख्तर, उदय कुमार, मो. साबिर सहित काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। #jamuitopnews #jamui #civilsergeon #healthvibhag
Jamui, Jamui | Sep 10, 2026