Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

Healthvibhag

जमुई: समारोह आयोजित कर सेवानिवृत सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सैयद नौशाद अहमद, दी गई विदाई

सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में सोमवार की देर शाम 7:00 बजे तक समारोह का आयोजन कर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. सैयद नौशाद अहमद के सेवानिवृत्त होने पर भावभीना विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डा.  अशोक कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन डा. मनीष कुमार ने किया। समारोह में सदर अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों ने डा. नौशाद अहमद को पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उनके लंबे, अनुकरणीय और समर्पित सेवाकाल को याद करते हुए उनके सरल व्यक्तित्व, कार्यकुशलता और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार की मुक्तकंठ से सराहना की। अपने संबोधन में सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि डा. सैयद नौशाद अहमद ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका अनुभव और मार्गदर्शन सदैव स्वास्थ्य विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। वहीं अन्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने भी कहा कि डा. सैयद नौशाद अहमद ने सदैव टीम भावना के साथ कार्य किया और अपने व्यवहार तथा कार्यशैली से सभी का दिल जीता। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ी के चिकित्सकों के लिए आदर्श बनी रहेगी। अपने विदाई संबोधन में डा. सैयद नौशाद अहमद ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरे सेवाकाल में साथियों का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल से जुड़ी यादें उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगी। भावुक माहौल के बीच सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। #jamuibihar #jamuitopnews #healthvibhag

जमुई: समारोह आयोजित कर सेवानिवृत सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सैयद नौशाद अहमद, दी गई विदाई सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में सोमवार की देर शाम 7:00 बजे तक समारोह का आयोजन कर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. सैयद नौशाद अहमद के सेवानिवृत्त होने पर भावभीना विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन डा. मनीष कुमार ने किया। समारोह में सदर अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों ने डा. नौशाद अहमद को पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उनके लंबे, अनुकरणीय और समर्पित सेवाकाल को याद करते हुए उनके सरल व्यक्तित्व, कार्यकुशलता और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार की मुक्तकंठ से सराहना की। अपने संबोधन में सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि डा. सैयद नौशाद अहमद ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका अनुभव और मार्गदर्शन सदैव स्वास्थ्य विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। वहीं अन्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने भी कहा कि डा. सैयद नौशाद अहमद ने सदैव टीम भावना के साथ कार्य किया और अपने व्यवहार तथा कार्यशैली से सभी का दिल जीता। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ी के चिकित्सकों के लिए आदर्श बनी रहेगी। अपने विदाई संबोधन में डा. सैयद नौशाद अहमद ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरे सेवाकाल में साथियों का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल से जुड़ी यादें उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगी। भावुक माहौल के बीच सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। #jamuibihar #jamuitopnews #healthvibhag

Jamui, Jamui | Jul 27, 2026

जमुई: सदर अस्पताल में 70 मरीजों ने ओपीडी के लिए कराया पंजियन, ओपीडी रहा बंद

अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मा^र^पी^ट की घटना के चार दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के राज्यव्यापी आह्वान के तहत पूरे बिहार में सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवा पूरी तरह बंद रही। इसका असर सदर अस्पताल में भी देखने को मिला, यहां भी बुधवार की शाम 5:00 बजे तक पूरी तरह ओपीडी सेवा बाधित रही, ओपीडी कक्ष के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे कई मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ा। खासकर ओपीडी के मरीजों को व उनके स्वजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, हालांकि सदर अस्पताल का इमरजेंसी सेवा सुचारू रूप से बहाल रही, जहां गंभीर मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सक ड्यूटी पर तैनात रहे। 

अचानक डाक्टर के हड़ताल पर चले जाने के कारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही भीड़ पंजीयन काउंटर पर लगनी शुरू हो गई थी। करीब 70 मरीजों का पंजिया भी किया गया लेकिन डाक्टर के ओपीडी में नहीं रहने की वजह से मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा। 
ख़ैरा निवासी रामदेव यादव, सुशील कुमार, निमारंग भछियार निवासी सरयुग मांझी, रोहित कुमार, ममता देवी के अलावा अड़सार के मैयो. महफूज, गरसंडा गांव निवासी राहुल कुमार, कंचन देवी के अलाव ममता देवी, सरोजनी देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि हमलोग सुबह आठ बजे से ही चिकित्सक के आने का इंतजार कर रहे हैं। जब काफी देर तक चिकित्सक नहीं आये तब स्वास्थ्य कर्मियों से पूछने पर उनलोगों ने सभी डाक्टर के हड़ताल पर चले जाने की जानकारी दी। जिस वजह से उन लोगों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ रहा है।

वहीं डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि अरवल सदर अस्पताल के सिविल सर्जन के साथ मा^र-पी^ट मामले में पूरे बिहार में ओपीडी सेवा बंद करने का आह्वान किया गया था, जिसको लेकर चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा से खुद को अलग रखा। सदर अस्पताल का इमरजेंसी सेवा बहाल रही। चिकित्सा इमरजेंसी में आए मरीजों का इलाज करते रहे। गुरुवार से हमेशा की तरह ओपीडी सेवा बहाल रहेगी। #jamuitopnews #jamuibihar #healthvibhag #health  #jamuidistrict

जमुई: सदर अस्पताल में 70 मरीजों ने ओपीडी के लिए कराया पंजियन, ओपीडी रहा बंद अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मा^र^पी^ट की घटना के चार दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के राज्यव्यापी आह्वान के तहत पूरे बिहार में सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवा पूरी तरह बंद रही। इसका असर सदर अस्पताल में भी देखने को मिला, यहां भी बुधवार की शाम 5:00 बजे तक पूरी तरह ओपीडी सेवा बाधित रही, ओपीडी कक्ष के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे कई मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ा। खासकर ओपीडी के मरीजों को व उनके स्वजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, हालांकि सदर अस्पताल का इमरजेंसी सेवा सुचारू रूप से बहाल रही, जहां गंभीर मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सक ड्यूटी पर तैनात रहे। अचानक डाक्टर के हड़ताल पर चले जाने के कारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही भीड़ पंजीयन काउंटर पर लगनी शुरू हो गई थी। करीब 70 मरीजों का पंजिया भी किया गया लेकिन डाक्टर के ओपीडी में नहीं रहने की वजह से मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा। ख़ैरा निवासी रामदेव यादव, सुशील कुमार, निमारंग भछियार निवासी सरयुग मांझी, रोहित कुमार, ममता देवी के अलावा अड़सार के मैयो. महफूज, गरसंडा गांव निवासी राहुल कुमार, कंचन देवी के अलाव ममता देवी, सरोजनी देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि हमलोग सुबह आठ बजे से ही चिकित्सक के आने का इंतजार कर रहे हैं। जब काफी देर तक चिकित्सक नहीं आये तब स्वास्थ्य कर्मियों से पूछने पर उनलोगों ने सभी डाक्टर के हड़ताल पर चले जाने की जानकारी दी। जिस वजह से उन लोगों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ रहा है। वहीं डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि अरवल सदर अस्पताल के सिविल सर्जन के साथ मा^र-पी^ट मामले में पूरे बिहार में ओपीडी सेवा बंद करने का आह्वान किया गया था, जिसको लेकर चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा से खुद को अलग रखा। सदर अस्पताल का इमरजेंसी सेवा बहाल रही। चिकित्सा इमरजेंसी में आए मरीजों का इलाज करते रहे। गुरुवार से हमेशा की तरह ओपीडी सेवा बहाल रहेगी। #jamuitopnews #jamuibihar #healthvibhag #health #jamuidistrict

Jamui, Jamui | Jul 23, 2026

जमुई: सदर अस्पताल स्थित जेनरेटर कक्ष के बगल में बने भवन पर सिविल सर्जन की हुई कार्रवाई

सदर अस्पताल परिसर स्थित जेनरेटर कक्ष के बगल में बने भवन पर अवैध कब्जा करने और  नशे का सेवन करने व जमावड़ा लगाने की लंबे समय से मिल रही शिकायत के बाद सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। अचानक बुधवार की देर रात पहुंच गए और कमरे के दरवाजा को तुड़वाकर अवैध कब्जा को हटवाया गया। इसका वीडियो गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे सामने आई है। हालांकि अवैध कब्जा कर बैठे लोगों द्वारा कमरे में लगे एसी को फौरन हटा लिया गया है, जबकि बेड व अन्य सामान अभी भी कमरे में रखा हुआ है। सिविल सर्जन की इस कार्रवाई से पूरे सदर अस्पताल परिसर में हड़कंप  मचा हुआ है। इसकी चर्चाएं खास कर स्वास्थ्य कर्मियों के बीच तेज हो गई। इससे अधिकांश लोगों में खुशियां भी देखी जा रही है। #jamuitopnews #viralvideoシ #viralreelsシ #Crime #jamuicity #jamuibihar #jamuiPolice #healthvibhag #SadarHospital

जमुई: सदर अस्पताल स्थित जेनरेटर कक्ष के बगल में बने भवन पर सिविल सर्जन की हुई कार्रवाई सदर अस्पताल परिसर स्थित जेनरेटर कक्ष के बगल में बने भवन पर अवैध कब्जा करने और नशे का सेवन करने व जमावड़ा लगाने की लंबे समय से मिल रही शिकायत के बाद सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। अचानक बुधवार की देर रात पहुंच गए और कमरे के दरवाजा को तुड़वाकर अवैध कब्जा को हटवाया गया। इसका वीडियो गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे सामने आई है। हालांकि अवैध कब्जा कर बैठे लोगों द्वारा कमरे में लगे एसी को फौरन हटा लिया गया है, जबकि बेड व अन्य सामान अभी भी कमरे में रखा हुआ है। सिविल सर्जन की इस कार्रवाई से पूरे सदर अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। इसकी चर्चाएं खास कर स्वास्थ्य कर्मियों के बीच तेज हो गई। इससे अधिकांश लोगों में खुशियां भी देखी जा रही है। #jamuitopnews #viralvideoシ #viralreelsシ #Crime #jamuicity #jamuibihar #jamuiPolice #healthvibhag #SadarHospital

Jamui, Jamui | Jun 26, 2026

Latest Healthvibhag News Videos - Watch the Latest News of August 15, 2026 | Public App