जमुई: पंच मंदिर में शादी रचाने के बाद परिजन ने प्रेमी जोड़ा को होटल में पकड़ा, प्रेमी के साथी की कर दी पिटाई
गिद्धौऱ स्थित घर से फरार प्रेमी जोड़े द्वारा पंचमन्दिर में शादी रचाने के बाद एक निजी होटल में ठहरने गए प्रेमी जोड़े को लड़कीं के परिवार वालों ने पकड़ लिया और बीच सड़क पर ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। इस दौरान लड़कीं की मां ने प्रेमी के साथी की चप्पल से पिटाई कर दी। देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। चप्पल से मारते हुए व धक्का मुक्की करने का लाइब वीडियो बुधवार की दोपहर 1:00 बजे सामने आई है, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला मंगलवार के शाम की बताई जाती है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा भी घटना की जांच पड़ताल की गई।
बताया जाता है कि गिद्धौऱ निवासी अभिषेक कुमार और ज्योति कुमारी के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
ज्योति ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पता चला कि वह अभिषेक और उसके साथियों के साथ मंदिर पहुंचकर शादी कर चुकी है।
बताया जाता है कि शादी में गिद्धौर निवासी पल्लव कुमार समेत कुछ करीबी दोस्त गवाह बने थे। शादी की जानकारी मिलने के बाद ज्योति के परिजन आक्रोशित हो गए और रजिस्ट्री कचहरी के पास होटल पहुंच गए।
होटल के बाहर शादी में गवाह बने पल्लव कुमार के मिलने पर परिजनों ने उससे शादी में संलिप्तता को लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिया। युवक के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर परिजन आक्रोशित हो गए और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान सड़क पर थप्पड़, जूते-चप्पल से मारपीट होने लगी।
मारपीट और हंगामे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को परिजनों के चंगुल से छुड़ाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी स्थानीय लोगों के मोबाइल में कैद हुआ और वायरल हो रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है #jamuinews #lovemarriage #Crime #jamuitopnews #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Sep 9, 2026