जमुई: खेत के गड्ढा में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की हुई मौ^/त
जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ललमटिया गांव स्थित खेत में बने गड्ढा में गिरकर संतोष यादव के डेढ़ वर्षीय पुत्र सत्यवीर कुमार डूब गया। घटना की जानकारी परिवार वालों को होते ही फौरन मासूम को गड्ढे से निकाला गया और मंगलवार की देर शाम 7:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मासूम को मृ^/त घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी बरहट थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर डीएम के आदेश के बाद देर रात मासूम के श^व का पो^स्ट^मा^र्ट^म कराया गया और श^व को परिजन के हवाले कर दिया गया।
Jamui, Jamui | Sep 9, 2026