विधायक प्रफुल्ल मांझी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और सांसद अरुण भारती पर किया हमला, कसा तंज
जमुई सांसद अरुण भारती के द्वारा जीतन राम मांझी पर हमले के बाद अब हम पार्टी से सिकंदरा के विधायक प्रफुल्ल मांझी ने मोर्चा खोल दिया है। प्रफुल्ल मांझी ने मंगलवार की दोपहर बाद 3:00 बजे जमुई सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमुई सांसद अरुण भारती और उनकी पार्टी पर आरक्षण का लाभ सिर्फ अपने परिवार वालों को दिलाने का आरोप लगाया है। प्रफुल्ल मांझी ने इस दौरान सांसद अरुण भारती के परिवार वालों पर व्यक्तिगत बयानबाज़ी की है। साथ ही अपने नेता जीतन राम मांझी के बयान का समर्थन करते हुए प्रफुल्ल मांझी ने कहा कि आरक्षण की समीक्षा संवैधानिक है।
राज्य सरकार से मांग होगी कि समीक्षा के साथ-साथ उपवर्गीकरण किया जाए। जिससे जो लोग अभी तक आरक्षण से वंचित रहे या फिर सामाजिक रूप से पीछे हैं उन्हें इसका लाभ मिल सके।
विधायक प्रफुल्ल मांझी ने सांसद अरुण भारतीय से कई सवाल भी पूछ दिए.... विधायक ने कहा कि सांसद अरुण भारती अभी राजनीतिक में बहुत ही कच्चे हैं, उन्हें अपने पिता का नाम भी पता नहीं है। #jamui #sikandramla #NDA #hamparty #viral
Jamui, Jamui | Sep 9, 2026