जमुई: में 69 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 04 तस्कर गिरफ्तार,ऑटो और बाइक जब्त
विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर शराब के विरुद्ध जिले के अलग-अलग जगहों पर चलाई जा रही छापेमारी अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को एक बार फिर अवैध शराब की खेप पकड़ने और तस्करों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी मिली है। उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में की जा रही छापेमारी के दौरान झाझा के सोहजाना के पास से पिपराडीह गांव निवासी पवन केसरी के पुत्र बिट्टू केसरी को 15 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि बटिया थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ गांव के पास से एक ऑटो से दो तस्कर और बाइक से एक तस्कर को 54 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया है यानि कुल 69 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऑटो और बाइक से गिरफ्तार तस्कर की पहचान बेगूसराय जिले के नीमा चंद्रपुरा गांव निवासी रंजीत मिस्त्री के पुत्र सुभाष कुमार , लखीसराय जिले के कटेहर सूर्यगढ़ा निवासी रामस्वरूप यादव के पुत्र रंजीत यादव और बड़ी दुर्गा स्थान निवासी शंकर शाह के पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। उक्त जानकारी मंगलवार की देर शाम 7:00 बजे उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने दी है।
उन्होंने बताया कि शराब के विरुद्ध उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में की जा रही छापेमारी के दौरान झाझा थाना क्षेत्र के सोहजाना के पास से पैदल थैला में रखकर 15 लीटर शराब लेकर जा रहे बिट्टू केसरी को पकड़ा गया। इसी दौरान बेलाटांड़ गांव के पास से भी एक ऑटो और एक बाइक से तीन लोगों को 54 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया है यानी कुल 69 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक ऑटो और एक बाइक को जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर चारों को जेल भेज दिया गया है। #jamuibihar #jamuiPolice #jamuitopnews #Crime #CrimeNews #viralreelsシ
Jamui, Jamui | Sep 10, 2026