DM समेत अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का का किया निरीक्षण
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार पूरे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखने के लिए एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। गुरुवार की शाम 4:00 बजे तक शैक्षणिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए विद्यालय निरीक्षण के क्रम में निकले जिले के तमाम वरीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार अपने-अपने प्रखंडों के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने अस्पतालों की साफ-सफाई, चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, आपातकालीन सेवाओं तथा पैथोलॉजी लैब की कार्यप्रणाली का सघन जायजा लिया।
इस अभियान का नेतृत्व करते हुए स्वयं जिला पदाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के प्रत्येक वार्ड, ओपीडी, जांच घर,तथा दवा वितरण कक्ष का बारीकी से अवलोकन करते हुए सभी उपकरणों की क्रियाशीलता को देखा। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने परिसर में संचालित मुफ्त जांच सुविधा केंद्र में स्वयं की भी स्वास्थ्य जांच करवाया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने उपचाराधीन मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर चिकित्सीय सुविधाओं, निःशुल्क दवाओं एवं समयबद्धता का फीडबैक लिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशीलता, तत्परता एवं सेवा-भाव से व्यवहार करते हुए बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगा। #jamuitopnews #dmjamui
Jamui, Jamui | Sep 10, 2026