पोड़ैयाहाट: झारखंड राज्य खाद्य निगम, पोड़ैयाहाट के गोदाम में भारी अनियमितताओं का भाजपा नेताओं ने लगाया आरोप
झारखंड राज्य खाद्य निगम पोड़ैयाहाट के गोदाम में भारी अनियमितताओं का भाजपा नेताओं ने मंगलवार को आरोप लगाया है।गैर अधिकृत कर्मचारी के गोदाम संचालन की बात कही गई है।साथ ही ग्रीन कार्ड के लाभुकों को सितंबर माह का राशन उपलब्ध कराने में गड़बड़झाले का आरोप लगाया गया है।बहरहाल सरकारी गोदाम में शिकायतों की जांच करने की आवश्यकता है ताकि सच्चाई से रु ब रु हुआ जा सके।