ट्रक-हाइवा बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
सतना। सिविल लाइन थाना पुलिस और वाहन मालिकों की सतर्कता से ट्रक-हाइवा की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सोहावल मोड़ के पास शनिवार देर रात बैटरी चोरी करते अमन सिंह (23), उदय सिंह (19) निवासी माधवगढ़-टिकुरिया, थाना रामपुर बाघेलान और अजीत कुमार रवि (30) निवासी घूरडांग, थाना कोलगवां को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी की 2 बैटरियां, 14 पाना-पेचकस, वारदात में प्रयुक्त बोलेरो और कुल करीब 9 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने सतना, रीवा, नागौद, रामपुर बाघेलान और पन्ना सहित कई क्षेत्रों में भारी वाहनों की बैटरी चोरी की वारदातें कबूल की हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य साथियों और चोरी का माल खरीदने वालों की तलाश कर रही है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।#Satna #BatteryTheft #CivilLinePolice #TruckTheft #HiwaTheft MPPolice CrimeNews SatnaNews VindhyaNews
Unchahara, Satna | Jul 13, 2026