सतना के सेमरियन चौराहा क्षेत्र में नगर निगम का बड़ा एंटी-एन्क्रोचमेंट (अतिक्रमण हटाओ) अभियान; अवैध कब्जे और ठेले हटाए गए
सतना:
नगर पालिक निगम सतना द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और नागरिकों के आवागमन को सुगम करने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा के निर्देशानुसार और उपायुक्त श्री अनुराग तिवारी के नेतृत्व में सेमरियन चौराहा क्षेत्र में भारी पुलिस बल और अमले के साथ अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई।
इस दौरान सड़क और फुटपाथों पर कब्जा कर लगाए गए अवैध ठेलों, टीनशेड और अवैध निर्माणों को हटाया गया। नगर निगम अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके खिलाफ और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर को व्यवस्थित रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
#NagarNigamSatna #SatnaNews #AntiEncroachment #MPNews #Satna