बागपत में दिवाली पर पटाखों के विवाद में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, तालाब में फेंका शव
बागपत। जिले के सरूरपुर गांव में दिवाली पर पटाखे छुड़ाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि रंजिश के चलते एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवक का शव तालाब में फेंक दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने पड़ोस के ही कुछ युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही बागपत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📍 स्थान: सरूरपुर गांव, कोतवाली बागपत
#Baghpat #BaghpatNews #BaghpatBreaking #CrimeNews #UPPolice #UttarPradeshNews #बागपत #सरूरपुर #BreakingNews
Baghpat, Bagpat | Nov 15, 2026