Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
gaurav68199
#baghpat #news #newsupdate #viralvideos #newpost
Baghpat, Bagpat
| Nov 15, 2026
#baghpat
#news
#newsupdate
#viralvideos
#newpost
MORE NEWS
#baghpat #news #newsupdate #viralvideos #newpost
Baghpat, Bagpat | Nov 15, 2026
BAGHPAT DESK : बागपत के सरूरपुर कलां गांव में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कपिल के रूप में हुई है। हत्या का आरोप गांव के ही पड़ोसी छोटू उर्फ जोगिंद्र पर लगा है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली बागपत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है और उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी नगर सुकन्या शर्मा ने घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Baghpat, Bagpat | Nov 15, 2026
शामली के कांधला में मोटरसाइकिल स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। दिल्ली बस स्टैंड के पास रविवार सुबह लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जबकि आसपास की दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।
Baghpat, Bagpat | Nov 15, 2026
बागपत में दिवाली पर पटाखों के विवाद में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, तालाब में फेंका शव बागपत। जिले के सरूरपुर गांव में दिवाली पर पटाखे छुड़ाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि रंजिश के चलते एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवक का शव तालाब में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने पड़ोस के ही कुछ युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही बागपत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 📍 स्थान: सरूरपुर गांव, कोतवाली बागपत #Baghpat #BaghpatNews #BaghpatBreaking #CrimeNews #UPPolice #UttarPradeshNews #बागपत #सरूरपुर #BreakingNews
Baghpat, Bagpat | Nov 15, 2026
गाजियाबाद के लोनी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान के परिवार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि 10 से ज्यादा हमलावर शिवेन अस्पताल में घुस गए और कई राउंड फायरिंग करते हुए तोड़फोड़ की। इस दौरान परिवार के लोगों ने अस्पताल के टॉयलेट में छिपकर अपनी जान बचाई। अस्पताल स्टाफ के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। मामले में लोनी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Baghpat, Bagpat | Nov 15, 2026
BAGHPAT DESK : बागपत में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत युवाओं ने रैली निकालकर लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया। डीएम दिव्यांशु पटेल के निर्देशन में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत अभियान की शुरुआत हुई। यमुना इंटर कॉलेज से निकली रैली को सीडीओ एवं स्वीप नोडल अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य बाजार से होते हुए राष्ट्र वंदना चौक पहुंची, जहां छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि 17 नवंबर को मतदाता सूची की प्रारूप प्रति जारी होगी। एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा फार्म-6 भरकर मतदाता बन सकते हैं। इसके लिए एक जनवरी 2009 या उससे पहले जन्मे पात्र युवा आवेदन कर सकेंगे। वहीं, 21 और 22 नवंबर तथा 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन और पते में बदलाव के लिए 16 दिसंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950
Baghpat, Bagpat | Nov 14, 2026
BAGHPAT DESK : बागपत में एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को चांदीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि गौना गांव निवासी साजिद ने मौहम्मद इरफान से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रुपये देने से मना करने पर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित की शिकायत पर 10 नवंबर को चांदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Baghpat, Bagpat | Nov 14, 2026
BAGHPAT DESK :बागपत के सरूरपुर कला गांव में मामूली कहासुनी के बाद 25 वर्षीय युवक कपिल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले छोटू उर्फ जोगिंदर ने कपिल पर चाकू से तीन वार किए। हमले में कपिल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता महेश पाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
Baghpat, Bagpat | Nov 14, 2026