BAGHPAT DESK :बागपत के सरूरपुर कला गांव में मामूली कहासुनी के बाद 25 वर्षीय युवक कपिल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले छोटू उर्फ जोगिंदर ने कपिल पर चाकू से तीन वार किए। हमले में कपिल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
परिजन और पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के पिता महेश पाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
Baghpat, Bagpat | Nov 14, 2026