शामली के कांधला में मोटरसाइकिल स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। दिल्ली बस स्टैंड के पास रविवार सुबह लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जबकि आसपास की दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।