गाजियाबाद के लोनी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान के परिवार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि 10 से ज्यादा हमलावर शिवेन अस्पताल में घुस गए और कई राउंड फायरिंग करते हुए तोड़फोड़ की। इस दौरान परिवार के लोगों ने अस्पताल के टॉयलेट में छिपकर अपनी जान बचाई। अस्पताल स्टाफ के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। मामले में लोनी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Baghpat, Bagpat | Nov 15, 2026