Public App Logo
Profile Picture

pratap raj arya

@prataparya81
968Followers
0Following
बागपत में बड़ी कार्रवाई: 11 हजार वर्गमीटर में बना अनधिकृत निर्माण सील

बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बड़ौत क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की जांच में गौरीपुर हबीबपुर स्थित ओशियन वाटर पार्क के पास करीब 11 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कार्य होता पाया गया।

प्राधिकरण के अनुसार, निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 के प्रावधानों के विपरीत था। इसके बाद प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को सील कर दिया।

प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने या भवन निर्माण शुरू करने से पहले उसकी वैधता और स्वीकृति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति किए गए निर्माण और कॉलोनी विकास के खिलाफ आगे भी सीलिंग, ध्वस्तीकरण और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baraut nis:value=Baraut nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bda nis:value=BDA nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=illegalconstruction nis:value=IllegalConstruction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
बागपत: घोटाले की जांच के दौरान पंचायत भवन बना अखाड़ा, चलीं कुर्सियां और जमकर हुई मारपीट!

बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के बोढा गांव में पंचायत भवन उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब कथित घोटाले की जांच के दौरान शिकायतकर्ता और प्रधान पक्ष आमने-सामने आ गए।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुर्सियां चलने लगीं। पंचायत भवन में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग चोटिल हो गए।

हैरानी की बात यह रही कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ही दोनों पक्ष भिड़ गए। घटना का वीडियो अब सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है।

📍 स्थान: बोढा गांव, थाना छपरौली, जनपद बागपत

 क्या सरकारी जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और सख्त होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chaprauli nis:value=Chaprauli nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bodavillage nis:value=BodaVillage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchayat nis:value=Panchayat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mediamitranews nis:value=MediamitraNews nis:enabled=true nis:link/>
बागपत में बड़ी कार्रवाई: ओशियन वाटर पार्क का अनधिकृत निर्माण सील

बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गौरीपुर हबीबपुर स्थित ओशियन वाटर पार्क परिसर में की जा रही अनधिकृत निर्माण गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई की है।

प्राधिकरण की जांच में सामने आया कि करीब 11,000 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कार्य किया जा रहा था। उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रवर्तन टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण को सील कर दिया।

अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना स्वीकृति भवन निर्माण या कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ आगे भी सीलिंग, ध्वस्तीकरण और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

⚠️ प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्लॉट या संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता और स्वीकृति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े।

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baraut nis:value=Baraut nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=oceanwaterpark nis:value=OceanWaterPark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sealaction nis:value=SealAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bbkda nis:value=BBKDA nis:enabled=true nis:link/>
Thakur Sanjay Singh Sandeep Vashistha अमित उपाध्याय
स्पष्टीकरण / अपडेट

गौरीपुर-हबीबपुर स्थित वाटर पार्क से जुड़े प्रकरण में पूर्व में प्रकाशित पोस्ट वाटर पार्क संचालक के शिकायती पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित थी।

संबंधित शिकायतकर्ताओं ने पत्रकार से संपर्क कर इन आरोपों को निराधार बताया है और कार्रवाई करने की बात कही है। इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि पूर्व पोस्ट में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई थी और उन्हें किसी निष्कर्ष के रूप में प्रस्तुत करने का उद्देश्य नहीं था।

मामले में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। वास्तविक तथ्य प्रशासनिक/पुलिस जांच या सक्षम प्राधिकारी की जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे।

हम संबंधित शिकायतकर्ताओं का विस्तृत पक्ष भी प्रकाशित करने के लिए तैयार हैं।
बागपत में  गन्ने के खेत में मिला शव

बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव में गन्ने के खेत से करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के गोली लगने से मौत होने की बात सामने आ रही है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हर पहलू से जांच में जुटी है।

📍 स्थान: बिजवाड़ा गांव, थाना बिनौली, बागपत

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bijnoli nis:value=Bijnoli nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bijwara nis:value=Bijwara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
खेकड़ा क्षेत्र के गौना गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक अन्य व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने खेकड़ा थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई और कार्रवाई की मांग की है।

गौना निवासी यूसुफ पुत्र हकीमुद्दीन ने खेकड़ा थाने में दी तहरीर में बताया कि 22 जून की शाम करीब छह बजे वह अपने बेटे और एक पड़ोसी के साथ रटौल स्थित खाद की दुकान पर गया था। आरोप है कि इसी दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और यूसुफ के साथ गाली-गलौज करने लगा।

यूसुफ के अनुसार, आरोपी ने उसे तीन दिन के भीतर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा, "तुझे तेरे बाप और भाई के पास भेज देंगे।" यूसुफ ने आरोप लगाया कि यह हिस्ट्रीशीटर उसके पिता और भाई की हत्या के मामले में भी आरोपी है, और वह मुकदमा फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।

यूसुफ ने बताया कि आरोपी लगातार उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। आरोपी ने धमकी दी है कि यदि उसने मुकदमा वापस नहीं लिया, तो उसका भी वही हाल होगा जो उसके पिता और भाई का हुआ था।

पीड़ित ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी और रटौल चौकी पर भी शिकायत की थी, यूसुफ का कहना है कि वहां से मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद वह बागपत पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय से मिला। पुलिस अधीक्षक ने उसे आश्वासन दिया और खेकड़ा कोतवाली भेजकर शिकायत देने को कहा और जांच कर कार्यवाही का भरोसा भी दिया।

अब यूसुफ ने खेकड़ा पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। खेकड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार पुंडीर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
बागपत में गोली लगने से युवक की मौत, गन्ने के खेत में मिला शव

बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव में गन्ने के खेत से करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के गोली लगने से मौत होने की बात सामने आ रही है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हर पहलू से जांच में जुटी है।

📍 स्थान: बिजवाड़ा गांव, थाना बिनौली, बागपत

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bijnoli nis:value=Bijnoli nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bijwara nis:value=Bijwara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
बागपत: पॉलिटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा लेने जा रहे 35 वर्षीय युवक की मौत, सीने में दर्द के बाद जिला अस्पताल में मृत घोषित
बागपत के बड़ौत स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में डिग्री लेने जा रहे बिजनौर निवासी 35 वर्षीय पंकज की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पंकज मूल रूप से बिजनौर जिले के रामठेरा गांव के रहने वाले थे और ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से अपने साथी गीताराम के साथ कार से बड़ौत जा रहे थे।
गीताराम के अनुसार, पंकज ने बड़ौत के पॉलिटेक्निक कॉलेज से एक कोर्स किया था और उसका डिप्लोमा लेने के लिए बड़ौत आ रहे थे। मंगलवार सुबह दोनों गाजियाबाद में नाश्ता करने के बाद कार से निकले थे। रास्ते में पंकज को सीने में हल्का दर्द हुआ, जिस पर उन्होंने मेडिकल स्टोर से टैबलेट ले ली।
इसके बाद ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और सीने में तेज दर्द होने लगा। साथी गीताराम उन्हें दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया।
जिला अस्पताल के डॉक्टर अर्जुन ने बताया कि पंकज को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
पंकज परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत ने लोगों से अपील की कि सीने में दर्द होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें और तुरंत चिकित्सकीय जांच कराएं। उन्होंने युवाओं को खानपान, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।
बागपत में महिला-बेटी से मारपीट के वायरल वीडियो मामले में आरोपी कल्लू गिरफ्तार

बागपत जिले के थाना बालेनी क्षेत्र में महिला और उसकी बेटी के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना बालेनी पुलिस ने मामले में आरोपी कल्लू पुत्र बाबू, निवासी ग्राम बालेनी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित पक्ष की ओर से थाना बालेनी में दी गई तहरीर के अनुसार, ग्राम सेढभर निवासी अजय पुत्र किशोरीलाल ने आरोप लगाया था कि 20 जून को रुपये के लेन-देन को लेकर आरोपी कल्लू ने उनकी पत्नी और बेटी के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि दोनों के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बालेनी में मुकदमा संख्या 75/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(2) के तहत कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें महिला और उसकी बेटी के साथ विवाद व धक्का-मुक्की दिखाई दे रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया था।

थाना बालेनी पुलिस के अनुसार, 23 जून को आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवदत्त और उपनिरीक्षक देवेंद्र शर्मा शामिल रहे।
 Rambir Arya अमित चौधरी उर्फ जडेजा Kulvir Rathi Rld Sanjay Malik 

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baleni nis:value=BaleNi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=balenipolice nis:value=BaleNiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=arrest nis:value=Arrest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/>
बागपत के कोर्ट रोड गली नंबर 4 में 25 वर्षीय युवक दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह अपनी पत्नी से अलगाव को लेकर परेशान था, जिसके संबंध में हाल ही में ढाई लाख रुपये का समझौता हुआ था।

दीपक की शादी चार महीने पहले मार्च में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था, जिसके चलते एक महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी।

सोमवार को दोनों पक्षों के बीच ढाई लाख रुपये के समझौते पर सहमति बनी थी। हालांकि, दीपक अपनी पत्नी से अलग नहीं होना चाहता था और उसे वापस घर लाना चाहता था। परिजनों के अनुसार, समझौते के बाद भी दीपक अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए लगातार बात करने की जिद कर रहा था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक दीपक दिल्ली में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था।
बागपत से लापता बताई गई दोनों सगी बहनें दिल्ली से सकुशल बरामद 
जनपद बागपत के ग्राम शाहजहांपुर, थाना दोघट क्षेत्र की दो सगी बहनें, जिनकी गुमशुदगी की सूचना पर पुलिस तलाश में जुटी थी, अब दिल्ली से सकुशल बरामद हो गई हैं।
बताया गया कि दोनों बहनें दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं और कोचिंग के लिए गई हुई थीं। इस दौरान उनका फोन बंद हो गया, जिससे परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। काफी समय तक कोई जानकारी न मिलने पर परिवार ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी।
दोनों बहनों के सकुशल मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatpolice nis:value=BaghpatPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=doghat nis:value=Doghat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=delhi nis:value=Delhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upsc nis:value=UPSC nis:enabled=true nis:link/>
बागपत में बिना अनुमति चल रहा वाटर पार्क? शिकायतकर्ता ने DM तक पहुंचाया मामला

बागपत के गौरीपुर हबीबपुर क्षेत्र में संचालित Ocean Water Park को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वाटर पार्क बिना जरूरी अनुमति, बिना नक्शा पास कराए और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए संचालित किया जा रहा है।

शिकायतकर्ता ने इस मामले की शिकायत डीएम बागपत IAS अश्मिता लाल से की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो यहां आने वाले बच्चों और परिवारों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वाटर पार्क के निर्माण, संचालन अनुमति, फायर सेफ्टी, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच कराई जाए।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब जांच कर कार्रवाई करता है।

नोट: वाटर पार्क प्रबंधन का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gauripurhabibpur nis:value=GauripurHabibpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=oceanwaterpark nis:value=OceanWaterPark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmbaghpat nis:value=DMbaghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=iasashmitalal nis:value=IASAshmitaLal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=waterpark nis:value=WaterPark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=safetyfirst nis:value=SafetyFirst nis:enabled=true nis:link/>
Pro SP Baghpat DM Baghpat DM Baghpat सूचना विभाग बागपत
बागपत में होमगार्ड पर महिला-बेटी से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बागपत जिले के थाना बालेनी क्षेत्र से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक होमगार्ड कथित तौर पर महिला और उसकी बेटी के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट करता दिखाई दे रहा है। पीड़ित पक्ष ने होमगार्ड कल्लू पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता के अनुसार, वह अपनी बेटी के साथ जमीन के लेन-देन के रुपये मांगने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान होमगार्ड कल्लू ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में महिलाएं खुद को बचाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग भी घटना को देखते दिखाई दे रहे हैं।

पीड़िता का आरोप है कि मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिस पर लोग पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मामला थाना बालेनी क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baleni nis:value=BaleNi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=homeguard nis:value=HomeGuard nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=Police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradeshnews nis:value=UttarPradeshNews nis:enabled=true nis:link/>
गाय के साथ कथित क्रूरता के मामले में आरोपी गिरफ्तार 

बागपत जनपद के थाना रमाला क्षेत्र के ग्राम सूप में गाय के साथ कथित क्रूरता एवं मारपीट के आरोप से जुड़ा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 22 जून 2026 को पोस्ट प्राप्त होने के बाद रमाला पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी यूनुस पुत्र ताहिर, निवासी ग्राम सूप, थाना रमाला को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह माफी मांगता नजर आ रहा है।

बागपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatpolice nis:value=BaghpatPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ramalapolice nis:value=RamalaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
गाय के साथ कथित क्रूरता के मामले में आरोपी गिरफ्तार 

बागपत जनपद के थाना रमाला क्षेत्र के ग्राम सूप में गाय के साथ कथित क्रूरता एवं मारपीट के आरोप से जुड़ा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 22 जून 2026 को पोस्ट प्राप्त होने के बाद रमाला पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी यूनुस पुत्र ताहिर, निवासी ग्राम सूप, थाना रमाला को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह माफी मांगता नजर आ रहा है।

बागपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatpolice nis:value=BaghpatPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ramalapolice nis:value=RamalaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
Rambir Arya अमित चौधरी उर्फ जडेजा Kulvir Rathi Rld Sanjay Malik Sunil Kumar Arya Rrd Upadhyay Irfan Khan
बड़ौत क्षेत्र के लुहारी गांव में खेत में खाद डालते समय एक किसान की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। किसान को पहले बड़ौत, फिर दिल्ली और बाद में मेरठ के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं परिजनों ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती न किए जाने का आरोप लगाया है।

खाद डालते समय खेत में हुए बेहोश
जानकारी के अनुसार लुहारी गांव निवासी 56 वर्षीय सोहरण सिंह रविवार सुबह अपने ईंख के खेत में खाद डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़े। खेत में मौजूद अन्य किसानों ने तुरंत उन्हें बड़ौत के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया

दिल्ली से मेरठ तक चला उपचार, नहीं बची जान
परिजनों का आरोप है कि दिल्ली पहुंचने पर गंभीर हालत के बावजूद किसान को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद परिवार उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उपचार शुरू किया गया। हालांकि चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद सोहरण सिंह की मौत हो गई। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सोहरण सिंह अपने पीछे पत्नी गीता, बेटा प्रशांत और तीन बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। ग्रामीणों और परिचितों ने उन्हें मिलनसार और मेहनती किसान बताया। भारतीय किसान यूनियन के नेता संजीव दांगी ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसान परिवार पर बड़ा संकट आ गया है और प्रशासन को मदद के लिए आगे आना चाहिए। उल्लेखनीय है कि करीब दस वर्ष पहले सोहरण सिंह के बड़े भाई एवं पूर्व प्रधान रोहताश का भी निधन हो गया था।
विशेषज्ञों ने किसानों को दी सावधानी बरतने की सलाह
डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि खेतों में खाद डालते समय कई बार पसीना आने, पानी पीने या भोजन करने के दौरान रासायनिक तत्व शरीर के भीतर पहुंच सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि खाद या अन्य रासायनिक पदार्थों का प्रयोग करते समय मुंह पर कपड़ा बांधें या मास्क का उपयोग करें। विशेष रूप से गर्मी और उमस के मौसम में यह सावधानी बेहद आवश्यक है।
गाय के साथ मारपीट का आरोपी यूनुस चढ़ा बागपत पुलिस के हत्थे 

बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के ग्राम सूप में गाय के साथ कथित क्रूरता और मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी यूनुस पुत्र ताहिर को गिरफ्तार कर लिया है।

22 जून 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मामले से जुड़ी पोस्ट सामने आने के बाद रमाला पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी यूनुस को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी वीडियो में माफी मांगता नजर आया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

यूनुस का बागपत पुलिस ने कर दिया इलाज!
<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatpolice nis:value=BaghpatPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ramalapolice nis:value=RamalaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cowcruelty nis:value=CowCruelty nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
बागपत में दो सगी बहनें लापता, पुलिस ने जारी की तलाश 

जनपद बागपत के ग्राम शाहजहांपुर, थाना दोघट क्षेत्र से दो सगी बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों युवतियां 21 जून को बड़ौत स्थित स्कूल में पढ़ने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचीं।

परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर थाना बड़ौत में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

लापता युवतियों की उम्र क्रमशः 21 वर्ष और 23 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचना दें।

📞 संपर्क सूत्र:
परिजन: 9568441097
विवेचक: 9458710488

कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि दोनों बहनों का जल्द पता लगाया जा सके।

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatpolice nis:value=BaghpatPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=missinggirls nis:value=MissingGirls nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baraut nis:value=Baraut nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=doghat nis:value=Doghat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गुमशुदा_युवतियां nis:value=गुमशुदा_युवतियां nis:enabled=true nis:link/>
बागपत में दो सगी बहनें लापता, पुलिस ने जारी की तलाश 

जनपद बागपत के ग्राम शाहजहांपुर, थाना दोघट क्षेत्र से दो सगी बहनों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों युवतियां 21 जून को बड़ौत स्थित स्कूल में पढ़ने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचीं।

परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर थाना बड़ौत में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

लापता युवतियों की उम्र क्रमशः 21 वर्ष और 23 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचना दें।

📞 संपर्क सूत्र:
परिजन: 9568441097
विवेचक: 9458710488

कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि दोनों बहनों का जल्द पता लगाया जा सके।

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatpolice nis:value=BaghpatPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=missinggirls nis:value=MissingGirls nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baraut nis:value=Baraut nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=doghat nis:value=Doghat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गुमशुदा_युवतियां nis:value=गुमशुदा_युवतियां nis:enabled=true nis:link/>
बागपत के बिजवाड़ा गांव में आधी रात सनसनीखेज वारदात

बिजवाड़ा गांव में एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से झुलसे राजीव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

परिजनों का आरोप है कि महिला ने देर रात अपने प्रेमी को घर बुलाया। इसके बाद दोनों ने राजीव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर परिवार और पड़ोसी मौके पर पहुंचे तथा आरोपी प्रेमी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह गोली मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।

राजीव के पिता सत्यवीर कश्यप ने थाने में तहरीर देकर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bijwara nis:value=Bijwara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/>
बागपत के यमुना पक्का घाट पर आपदा प्रबंधन की बड़ी तैयारी 
मानसून के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने यमुना पक्का घाट पर तैनात गोताखोरों और तैराकों के लिए नई नाव खरीदी है। अब बाढ़, डूबने या किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा सकेगा।
जिलाधिकारी बागपत अस्मिता लाल ने गोताखोर इशाकी के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर नई नाव का शुभारंभ किया और इसे Amit Hudda आपदा विभाग को संचालन के लिए सौंप दिया।
डीएम के इस सराहनीय कदम की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। नई नाव के शुभारंभ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yamunaghat nis:value=YamunaGhat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=disastermanagement nis:value=DisasterManagement nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmasmitalal nis:value=DMAsmitaLal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=monsoonalert nis:value=MonsoonAlert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/>
Rambir Arya अमित चौधरी उर्फ जडेजा Kulvir Rathi Rld Sunil Kumar Arya Sanjay Malik Aditya Punia Sanjeev A Tyagi Dr-Meenakshi Bharala Dimpal Jogi
बागपत के यमुना पक्का घाट पर आपदा प्रबंधन की बड़ी तैयारी 
मानसून के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने यमुना पक्का घाट पर तैनात गोताखोरों और तैराकों के लिए नई नाव खरीदी है। अब बाढ़, डूबने या किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा सकेगा।
जिलाधिकारी बागपत अस्मिता लाल ने गोताखोर इशाकी के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर नई नाव का शुभारंभ किया और इसे आपदा विभाग को संचालन के लिए सौंप दिया।
डीएम के इस सराहनीय कदम की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। नई नाव के शुभारंभ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yamunaghat nis:value=YamunaGhat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=disastermanagement nis:value=DisasterManagement nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmasmitalal nis:value=DMAsmitaLal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=monsoonalert nis:value=MonsoonAlert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/>
बड़ौत हत्याकांड विवादित बयान मामले में मनु चौधरी हिरासत में 

बड़ौत हत्याकांड में वरुण लूहारी के पिता की हिरासत को लेकर विरोध की तैयारी कर रहे अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी को पुलिस ने हिरासत में लिया।

बताया जा रहा है कि वरुण लूहारी के पिता को निर्दोष बताते हुए उनकी रिहाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय का घेराव किया जाना था। घेराव की घोषणा के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनु चौधरी को पहले ही हिरासत में ले लिया।

इस कार्रवाई के बाद जाट समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। समर्थकों का कहना है कि वे केवल निर्दोष व्यक्ति की रिहाई की मांग उठा रहे थे, लेकिन प्रदर्शन से पहले ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिरासत में लिया गया।

पुलिस की ओर से हिरासत के संबंध में आधिकारिक बयान का इंतजार है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baraut nis:value=Baraut nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=manuchaudhary nis:value=ManuChaudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jatsansad nis:value=JatSansad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/>
बागपत में सनसनीखेज वारदात: आठ साल पहले की थी लव मैरिज, अब पत्नी की हत्या

बागपत के रटौल क्षेत्र के खैला गांव में शनिवार को घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, राहुल ने अपनी पत्नी मनीषा (26) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। करीब आधे घंटे बाद उसने खुद डायल-112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक राहुल और मनीषा ने करीब आठ साल पहले हरिद्वार में प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मनीषा पिछले चार साल से बंगलूरु में रह रही थी। वह शुक्रवार को बेटी को अपने साथ ले जाने के लिए गांव आई थी और रविवार को वापस जाने की तैयारी में थी।

शनिवार को बेटी को साथ ले जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक इसी विवाद के दौरान राहुल ने मनीषा पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

एसपी के अनुसार आरोपी को पत्नी के बंगलूरु में किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने का शक था और उसे डर था कि बेटी को ले जाने के बाद मनीषा वापस नहीं आएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khailavillage nis:value=KhailaVillage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
मनु चौधरी से मिलने सिंघावली अहीर थाने पहुंचे क्रिकेटर प्रवीण कुमार

बड़ौत हत्याकांड मामले में विरोध प्रदर्शन की घोषणा से पहले हिरासत में लिए गए अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी को सिंघावली अहीर थाने में रखा गया है।

इसी बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार मनु चौधरी से मिलने थाने पहुंचे। उनसे मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि वरुण लूहारी के पिता की गिरफ्तारी को लेकर एसपी कार्यालय के घेराव की घोषणा की गई थी। इससे पहले ही पुलिस ने मनु चौधरी को हिरासत में ले लिया।

मामले को लेकर समर्थकों में नाराजगी बनी हुई है, वहीं पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई और हिरासत के कारणों पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baraut nis:value=Baraut nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=manuchaudhary nis:value=ManuChaudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=praveenkumar nis:value=PraveenKumar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=singhawaliahir nis:value=SinghawaliAhir nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>