BAGHPAT DESK : बागपत में एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को चांदीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि गौना गांव निवासी साजिद ने मौहम्मद इरफान से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रुपये देने से मना करने पर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
पीड़ित की शिकायत पर 10 नवंबर को चांदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।