BAGHPAT DESK : बागपत के सरूरपुर कलां गांव में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कपिल के रूप में हुई है। हत्या का आरोप गांव के ही पड़ोसी छोटू उर्फ जोगिंद्र पर लगा है।
बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली बागपत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है और उसकी तलाश की जा रही है।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी नगर सुकन्या शर्मा ने घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Baghpat, Bagpat | Nov 15, 2026