मैहर-रामनगर में हाथी C-5 का सफल रेस्क्यू: बांधवगढ़ और मैहर वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, ट्रैंकुलिज़ कर सुरक्षित किया गया
मैहर / रामनगर:
मैहर जिले के रामनगर अंतर्गत मनकहरी क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने एक बड़ी और चुनौतीपूर्ण कार्रवाई करते हुए हाथी C-5 को सफलतापूर्वक ट्रैंकुलिज़ (बेहोश) कर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी और गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल था और लगातार वन विभाग की टीमें इसकी मॉनिटरिंग कर रही थीं।
ऑपरेशन की गंभीरता को देखते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और मैहर वन विभाग की संयुक्त टीमों ने पूरी मुस्तैदी के साथ मोर्चा संभाला। रात के अंधेरे में चले इस सघन और जोखिम भरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों और वन कर्मियों की मौजूदगी में हाथी को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित किया गया। वन विभाग के इस सफल अभियान से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। इस दौरान प्र