*गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर महुअरी पंचायत में विकास शिविर आयोजित*
*22 जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र एवं वंचित लाभुकों से शिविर में आवेदन करने की अपील*
सीवान, 10 सितंबर 2026:
आज दिनांक 10.09.2026 को प्रखंड-सीवान सदर अंतर्गत पंचायत-महुअरी के अनुसूचित जाति टोला भदौरा में गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर “गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान” के तहत विकास शिविर का आयोजन किया गया जिसमे
श्री विजय प्रकाश मीणा भा.प्र.से.जिला पदाधिकारी, सीवान भी शामिल हुए । अन्य पदाधिकारियो मे जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सीवान; जिला कल्याण पदाधिकारी, सीवान; अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, सीवान सदर; प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीवान सदर; प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सीवान सदर; प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सीवान सदर; प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सीवान सदर; प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सीवान सदर; प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सीवान सदर सहित अन्य प्रखंड/पंचायत स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी, महुअरी पंचायत के मुखिया तथा स्थानीय लोग शामिल हुए।
*जिला पदाधिकारी सीवान द्वारा गुरु संत रविदास जी को पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।*
*शिविर में 22 जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी*
*
जिलाधिकारी सीवान ने उपस्थित आमजनों को सरकार द्वारा संचालित 22 जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इनमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली से आच्छादन (राशन कार्ड), औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालय में दाखिला, आंगनबाड़ी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र से आच्छादन, आधार कार्ड निर्माण, कुशल युवा प्रोग्राम/कौशल विकास कार्यक्रम, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड/स्वास्थ्य कार्ड/हेल्थ कैंप, प्रधानमंत्री आवास योजना, वास-भूमि/वासगीत पर्चा, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, बुनियादी केन्द्र से संबंधित योजनाएं, मनरेगा जॉब कार्ड से आच्छादन, हर घर नल-जल योजना आदि योजनाएं शामिल हैं।
जिला पदाधिकारी सीवान द्वारा पात्र एवं वंचित व्यक्तियों से शिविर में आवेदन देकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया गया।
जनसमस्याओं की सुनी गईं, संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
शिविर के दौरान जिलधिकारी द्वारा उपस्थित आमजनों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई कि वे सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार लाभ लेने हेतु निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें।
प्रभारी जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी,
सिवान ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#siwan
22 views | Siwan, Bihar | Sep 10, 2026