मैहर में व्यवस्थाओं की खुली पोल: उमड़ी भारी भीड़, टूटी मंदिर की रेलिंग!
प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मैहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नवरात्र के पहले दिन मां शारदा के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के दौरान मंदिर परिसर की रेलिंग टूट गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सीढ़ियों पर भारी जनसैलाब और रेलिंग ठीक करते हुए लोग नजर आ रहे हैं।
पवित्र पर्व के पहले ही दिन उमड़ी अपार भीड़ के कारण सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं है, लेकिन इस लापरवाही से श्रद्धालुओं में खासी नाराजगी देखी जा रही है। प्रशासन को चाहिए कि आगामी दिनों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और बैरिकेडिंग के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
#Maihar #MaiharMataMandir #Navratri2026 #MadhyaPradeshNews #MPNews