*पडरौना में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का आत्मीय स्वागत
व्यापारी अमित वर्मा के आवास पर संवाद कर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया
उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्यमंत्री *हंसराज विश्वकर्मा जी* का पडरौना के तिलक चौक स्थित वरिष्ठ समाजसेवी *अमित वर्मा जी* के आवास पर उनके परिजनों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मंत्री जी ने परिवारजनों के साथ शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने परिवार द्वारा मिले स्नेह, अपनत्व एवं सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और ईश्वर से अमित वर्मा जी एवं उनके समस्त परिवार के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारीगण, जनप्रतिनिधि गण व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
#KushinagarNews #UPGovernment